मध्य प्रदेश, विदर्भ और पूर्वोत्तर समेत इन राज्यों में वज्रपात के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी

अगले 5 दिनों के दौरान देश के अधिकतर हिस्सों के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने का अनुमान नहीं है

By Dayanidhi

On: Monday 04 July 2022
 

मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून ट्रफ सक्रिय है और यह अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में बना हुआ है। पश्चिमी तट के निचले स्तरों पर तेज पछुआ हवाओं का चलना जारी है।

उत्तरी ओडिशा और उससे सटे दक्षिण झारखंड और पश्चिम बंगाल में गंगा की तटीय इलाकों में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसमें संबंधित चक्रवाती प्रसार समुद्र तल से औसतन 5.8 किमी तक फैला हुआ है। वहीं एक ट्रफ रेखा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के निचले स्तरों से पश्चिम मध्य अरब सागर तक जाती है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने आज 04 जुलाई को पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान लगाया है।  

वहीं आज कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों, उत्तराखंड, विदर्भ, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं

आज तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों पर भी जमकर बरसेंगे बादल।

अगले 5 दिनों के दौरान मध्य भारत - मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने तथा गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।

आज कहां गिरेगी बिजली तथा कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और मराठवाड़ा के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। 

वहीं आज हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में  वज्रपात होने तथा गरज के छींटे पड़ने के आसार हैं।

आज छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा  केरल और माहे में भी मौसम संबंधी उपरोक्त गतिविधियों के जारी रहने का अनुमान है।

अगले 5 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना तथा आंतरिक कर्नाटक में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने के आसार हैं

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज दक्षिण पश्चिम अरब सागर और पश्चिम मध्य अरब सागर में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं।

वहीं पूर्व मध्य अरब सागर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की दर तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

उत्तर अरब सागर, महाराष्ट्र-गोवा-कर्नाटक से लेकर केरल के तटों और आसपास के दक्षिणपूर्व अरब सागर, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, तटीय आंध्र प्रदेश के तट और

अंडमान सागर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने का अनुमान है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

Source : IMD

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल वल्लभ विद्यानगर (गुजरात) में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
कल देश के मैदानी इलाकों में सिवनी (पूर्वी मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 03 जुलाई को 8:30 से 5:30 के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, लक्षद्वीप के अधिकांश हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र के कई हिस्सों, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, झारखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित- बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल गुजरात, विदर्भ, तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई भारी बारिश
कल 03 जुलाई को 8:30 से 5:30 के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां हुई 2 सेमी या उससे अधिक बारिश
कल 03 जुलाई को 8:30 से 5:30 के दौरान सागर में 7 सेमी, खंडवा और सुरेंद्रनगर प्रत्येक जगह 6 सेमी, अमिनी दिवि और मिनिकॉय प्रत्येक जगह 4 सेमी, शिमला, नागपुर और कोट्टायम प्रत्येक जगह 3 सेमी, नाहन, रिज (दिल्ली), दमोह, मंडला, मलंजखंड, छिंदवाड़ा, भोपाल, भावनगर, अगाथी, तिरुवनंतपुरम प्रत्येक जगह 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी
कल 03 जुलाई को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में बौछारों के साथ आंधी चली। आज 5:30 बजे के दौरान भी मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।

Subscribe to our daily hindi newsletter