मानसून अपडेट: उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, आज इन राज्यों में होगी भारी बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तेज हवाओं के 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका है।

By Dayanidhi

On: Thursday 22 July 2021
 
Photo : Wikimedia Commons

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर औसत समुद्र स्तर पर अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर बढ़ गया है। इसके अगले 2 दिनों के दौरान सामान्य स्थिति से उत्तर में ही बने रहने और बाद में दक्षिण की ओर बढ़ने की संभावना है। इसका पूर्वी छोर बंगाल की उत्तरी खाड़ी की ओर बढ़ रहा है।

बंगाल की खाड़ी और आस-पड़ोस में चक्रवाती प्रसार के चलते, इस क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके अगले 2 से 3 दिनों के दौरान मानसून ट्रफ के साथ पश्चिम, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

समुद्र में तट से दूर एक ट्रफ रेखा दक्षिण गुजरात तट से कर्नाटक तट तक जाती है। अगले 2 से 3 दिनों तक इसके यहां बने रहने की संभावना है।

उपरोक्त प्रणाली के प्रभाव के चलते
22 से 24 जुलाई के दौरान पूर्व और आसपास के मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 22 जुलाई को तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना में भी भयंकर बारिश होने का अनुमान है।

अगले 4 से 5 दिनों के दौरान पश्चिमी तट और आसपास के आंतरिक क्षेत्रों और गुजरात के अधिकतर इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। 22 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा और आसपास के घाट के इलाकों में भी बादलों के जमकर बरसने का अनुमान है।

अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तेज हवाओं के 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में बदलने की आशंका है।

कैसा रहेगा आज देश में मौसम का मिजाज?

आज किन जगहों में होगी भारी बारिश
आज, 22 जुलाई को कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बारिश होने का अनुमान है, वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर जमकर बरसेंगे मेघ।

आज पश्चिम मध्य प्रदेश, ओडिशा, मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। तटीय कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गुजरात, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

Source : IMD

आज कहां चलेगी आंधी, कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें, कहां गिरेगी बिजली
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, असम और मेघालय, नागालैंड में अलग-अलग स्थानों पर, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज के साथ बौछारें पड़ने, बिजली गिरने और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर के ऊपर, उत्तरी अरब सागर और गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा के तटों के साथ-साथ, दक्षिण पूर्व अरब सागर और कर्नाटक से लेकर केरल के तटों और लक्षद्वीप क्षेत्र के साथ-साथ दक्षिण और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर और आंध्र प्रदेश तट पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका है।

उपरोक्त के चलते मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 21 जुलाई को 8:30 से 5:30 बजे के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, तेलंगाना, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, केरल और माहे में कई स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर और हिमाचल प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, छत्तीसगढ़, पश्चिम में गंगा के तटीय इलाकों और लक्षद्वीप में अलग-अलग जगहों पर बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई भारी बारिश
कल 21 जुलाई को 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों पर, कोंकण और गोवा में अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा हुई।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल 21 जुलाई को 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान महाबलेश्वर में 15 सेमी, माथेरान में 12 सेमी, बॉम्बे (कोलाबा) में 9 सेमी, नौगांग 6 सेमी, अलीगढ़, मदिकेरी, गोपालपुर और मुंबई (सांताक्रूज़) हर जगह 5 सेमी, मुक्तेश्वर कुमाऊं और बरेली प्रत्येक जगह 4 सेमी, अलीबाग एवं मो.ओ. रांची में 3 सेमी, नरसिंहपुर, हारने, रत्नागिरी, बारीपदा, कोचीन, कोठागुडेम और पोर्ट ब्लेयर प्रत्येक जगह 2 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

कल कहां पड़ी तेज हवा के साथ बौछारें
बीते कल यानी 21 जुलाई को 8:30 बजे के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, विदर्भ, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार बन रहे हैं।

कहां दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान
कल चुरू (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां दर्ज किया गया सबसे कम तापमान
कल देश के मैदानी इलाकों में सिवनी (पूर्वी मध्य प्रदेश) न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा

Subscribe to our daily hindi newsletter