मॉनसून अपडेट: उत्तराखंड, हिमाचल, कोंकण और गोवा समेत इन राज्यों में भारी बारिश

आज दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के राजस्थान के कुछ और हिस्सों, पंजाब और हरियाणा में आगे बढ़ने की संभावना है।

By Dayanidhi

On: Friday 01 July 2022
 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक 01 जुलाई को उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश और कोंकण और गोवा के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं

वहीं आज हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।

आज छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, गुजरात, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे भी मूसलाधार बारिश होगी।

01 और 02 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, 01 से 03 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान और अगले 5 दिनों के दौरान उत्तराखंड में जमकर बरसेंगे बादल।

आज कहां गिरेगी बिजली तथा कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने के आसार हैं

वहीं आज ओडिशा, असम और मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों, यनम, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में भी बिजली गिरने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।  

कहां दस्तक देगा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून
आज दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के राजस्थान के कुछ और हिस्सों, पंजाब और हरियाणा में आगे बढ़ने की संभावना है।

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज केरल, कर्नाटक, गोवा, दक्षिण महाराष्ट्र के तटों, लक्षद्वीप के इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं।

वहीं आज दक्षिण पश्चिम अरब सागर और उससे सटे पश्चिम मध्य अरब सागर में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं के और तेज होकर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

आज दक्षिण श्रीलंका तट से दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम मध्य और इससे सटे पूर्वी मध्य अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की दर तक पहुंचने का अनुमान है।

मौसम संबंधी उपरोक्त गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की सलाह दी है।

Source : IMD

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल गंगानगर (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
कल देश के मैदानी इलाकों में सागर (पूर्वी मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 30 जून को 8:30 से 5:30 के दौरान हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, लक्षद्वीप के  अधिकांश हिस्सों, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, विदर्भ और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, ओडिशा, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों, जम्मू और कश्मीर, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, गुजरात, आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई भारी बारिश
कल 30 जून को 8:30 से 5:30 के दौरान हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों, दिल्ली, चंडीगढ़, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां हुई 3 सेमी या उससे अधिक बारिश
कल 30 जून को 8:30 से 5:30 के दौरान रोहतक में 19 सेमी, मुंबई (कोलाबा) में 13 सेमी, होशंगाबाद और दिल्ली-सफदरजंग प्रत्येक जगह 11 सेमी, रत्नागिरी में 9 सेमी, चंडीगढ़, दिल्ली-रिज, पंजिम, मैंगलोर, धर्मशाला और रतलाम प्रत्येक जगह 7 सेमी, होनावर में 6 सेमी, दिल्ली-अयानगर, गुना, मुंबई (सांताक्रूज), कारवार, हरदोई, चुर्क, अलीबाग और वालपराई प्रत्येक जगह 5 सेमी,  बालासोर, कोझीकोड, कोयंबटूर, महुवा और कोचीन प्रत्येक जगह 4 सेमी, पटियाला, दिल्ली-पालम, मालदा, हरनाई, भिवानी, नाहन और मंडला प्रत्येक जगह 3 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी
कल 30 जून को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, पश्चिम राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, असम और मेघालय, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और तटीय कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में बौछारों के साथ आंधी चली। आज 5:30 बजे के दौरान भी मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।

Subscribe to our daily hindi newsletter