मॉनसून अपडेट: देश के कई राज्यों में भारी बारिश, इन हिस्सों में आंधी व बिजली गिरने के आसार

अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के विदर्भ, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, समेत इन इलाकों में दस्तक देने की संभावना है

By Dayanidhi

On: Thursday 16 June 2022
 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आज यानी 16 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है।

वहीं असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार के अलग-अलग हिस्सों में भी जमकर बरसेंगे बादल

आज पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं।

अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

आज उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

वहीं हिमाचल प्रदेश, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने और बिजली गिरने के आसार हैं।  
बिहार, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा ओडिशा में भी मौसम संबंधी उपरोक्त गतिविधियों के जारी रहने का अनुमान है।

आज तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, लक्षद्वीप के इलाकों में बिजली गिरने तथा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

कहां पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के विदर्भ, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, ओडिशा के कुछ इलाकों, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन हिस्सों में गर्मी से मिल सकती है राहत
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से 16 से 18 जून को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में बिजली गिरने तथा गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।

वहीं 17 जून को जम्मू के अलग-अलग इलाकों, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज केरल तट, लक्षद्वीप क्षेत्र, कोमोरिन क्षेत्र और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं।

वहीं दक्षिण पश्चिम अरब सागर और इससे सटे पश्चिम मध्य अरब सागर में भी 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की सलाह दी है।

Source : IMD

कहां महसूस हुई हीट वेव या लू
कल हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में लू महसूस की गई।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल फतेहगढ़ (पूर्वी उत्तर प्रदेश) में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
कल देश के मैदानी इलाकों में पेंड्रा रोड (पूर्वी मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 15 जून को 8:30 से 5:30 के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप के अधिकांश इलाकों, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, कोंकण और गोवा में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों, जम्मू और कश्मीर, पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों  पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी बारिश दर्ज की गई
कल 15 जून को 8:30 से 5:30 के दौरान चेरापूंजी में 6 सेमी, सिलचर में 5 सेमी, कैलाशहर में 6 सेमी, पासीघाट में 3 सेमी, पुरुलिया में 3 सेमी, ओडिशा के कोरापुट में 3 सेमी, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 3 सेमी, केशोद में 3 सेमी तथा पेरिकुलम में भी 3 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी
कल 15 जून को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, सौराष्ट्र और कच्छ तथा लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में बौछारों के साथ आंधी चली। आज 5:30 बजे के दौरान भी मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।

Subscribe to our daily hindi newsletter