मॉनसून अपडेट: उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व जम्मू-कश्मीर समेत इन राज्यों में भारी बारिश के साथ वज्रपात के आसार

अगले 5 दिनों के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा तथा ओडिशा सहित इन राज्यों में मूसलाधार बारिश के साथ बिजली गिरने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Monday 01 August 2022
 

मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून ट्रफ का पश्चिमी छोर समुद्र तल से अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में बनी हुई है और पूर्वी छोर हिमालय की तलहटी के करीब है।

अगले दो दिनों के दौरान मॉनसून की ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर या हिमालय की तलहटी में रहने का अनुमान है। इसके बाद में पूर्वी छोर के दक्षिण की ओर खिसकने की संभावना है।

एक नया पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे सटे पाकिस्तान के मध्य स्तरों में बना हुआ है। उत्तर-दक्षिण ट्रफ दक्षिणी छत्तीसगढ़ से तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्र के निचले स्तरों पर जाती है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए आज 01 और 02 अगस्त को उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश होने तथा बिजली गिरने की आशंका जताई है।

अगले 5 दिनों के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में मूसलाधार बारिश के साथ बिजली गिरने के आसार हैं।

आज यानी 01 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं।

वहीं आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, तथा उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है

आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बादलों के जमकर बरसने का अनुमान है।

आज कहां गिरेगी बिजली तथा कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा तथा अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक की गति से चलने वाली हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा वज्रपात होने के आसार हैं

वहीं आज असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप में बिजली गिरने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है।

Source : IMD

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप और कोमोरिन क्षेत्र के ऊपर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने  वाली हवाओं के और तेज होकर  60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं।

वहीं आज दक्षिण पश्चिम अरब सागर और इससे सटे पश्चिम मध्य अरब सागर में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं के 65 किमी प्रति घंटे की तक पहुंचने की आशंका है।

आज दक्षिण पश्चिम और इससे सटे पश्चिम मध्य अरब सागर और दक्षिण बंगाल की खाड़ी में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे की दर तक पहुंचने का अनुमान है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल तिरुपति (रायलसीमा) में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
कल देश के मैदानी इलाकों में खंडवा (पश्चिम मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 31 जुलाई को 8:30 से 5:30 के दौरान अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश हिस्सों, असम और मेघालय, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर आंतरिक कर्नाटक तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई इलाकों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान तथा केरल और माहे के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों तथा झारखंड में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।  

कल पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा लक्षद्वीप में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई भारी बारिश
कल 31 जुलाई को 8:30 से 5:30 के दौरान पंजाब के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां हुई 2 सेमी या उससे अधिक बारिश
कल 31 जुलाई को 8:30 से 5:30 के दौरान लुधियाना में 8 सेमी, धर्मशाला और हिसार हर जगह 5 सेमी, बहराइच, देहरादून, मजबत, गोरखपुर, चांदबली और सोलन प्रत्येक जगह 3 सेमी, तेजपुर, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, मालदा और लुधियाना प्रत्येक जगह 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी
कल 31 जुलाई को 8:30 से 5:30 के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, त्रिपुरा, झारखंड, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, मध्य महाराष्ट्र, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा केरल और माहे में बौछारों के साथ आंधी चली। आज 5:30 बजे के दौरान भी मौसम की इसी तरह की गतिविधि की आशंका जताई गई है।

Subscribe to our daily hindi newsletter