मानसून अपडेट: आज उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में होगी भारी बारिश, जानें बाकी राज्यों का हाल

आज हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान समेत देश के इन इलाकों में बिजली गिरने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Thursday 16 September 2021
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक उत्तरी मध्य प्रदेश और पड़ोस के मध्य भागों में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, इसके पश्चिम की ओर बढ़ने की भारी संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम की ओर  बढ़ने के बाद इसके कमजोर पड़ने का अनुमान है।

एक चक्रवाती प्रसार दक्षिण गुजरात के इलाकों और निचले स्तरों पर बना हुआ है। मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में स्थित है। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान इसके सामान्य स्थिति से दक्षिण में बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा है कि 17 सितंबर को बंगाल की उत्तरी खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने के आसार हैं। इसके पश्चिम, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान इसके ओडिशा से पश्चिम बंगाल के तटों की ओर बढ़ने का अनुमान है।

मौसम की इन गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने बताया कि आज 16 सितंबर को उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर जमकर बरसेंगे बादल।

आज हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने के आसार हैं।   

वहीं 16 से 17 सितंबर के दौरान गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। इसी दौरान उत्तर-पश्चिम भारत - जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर और इलाकों में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।

Source : IMD

आज कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें, कहां गिरेगी बिजली और कहां चलेगी तेज हवाएं
आज हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

कहां चलेगी खतरनाक सतही हवाएं
आज उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वोत्तर राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की दर से तेज सतही हवाएं चलने के आसार हैं।

आईएमडी की मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर के ऊपर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 15 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, कोंकण और गोवा, केरल और माहे में कई स्थानों पर, ओडिशा, गुजरात और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

बीते कल हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम में अलग-अलग स्थानों पर, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में कई स्थानों में पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल 15 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान कोडाइकनाल, मंडला और सीधी प्रत्येक जगह 5 सेमी, हमीरपुर में 4 सेमी, रांची, पलक्कड़, बालासोर, हल्दिया और दीघा प्रत्येक जगह 3 सेमी, फुरसतगंज, वाराणसी, सतना, होशंगाबाद, गया, पोर्ट ब्लेयर, मिनिकॉय द्वीप और पचमढ़ी प्रत्येक जगह 2 सेमी, मलंजखंड, रीवा, नौगांव, चुर्क, फतेहपुर, बांदा, दमोह, इंफाल, इंदौर, सूरत, बुलडाना, भोपाल, जबलपुर, झांसी, खजुराहो, सुल्तानपुर, पटना, पारादीप, चांदबली, बांकुरा, शिलांग, नाहन, छपरा और अंगुल प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 15 सितंबर को 8:30 के दौरान ओडिशा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, असम, मेघालय, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों में गरज के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।

कल कहां दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान
कल, जैसलमेर (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कल कहां दर्ज किया गया सबसे कम तापमान
कल, देश के मैदानी इलाकों में खरगांव (पश्चिम मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Subscribe to our daily hindi newsletter