मानसून अपडेट: केरल में अगले 24 घंटो में दिखेगा मानसून का असर

अगले 24 घंटों के दौरान केरल में वर्षा के और तेज होने का अनुमान है। इसी अवधि के दौरान केरल में मानसून की शुरुआत होने की संभावना जताई गई है।

By Dayanidhi

On: Wednesday 02 June 2021
 
Photo : Wikimedia Commons

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तरी सीमा से आगे बढ़ना लगातार जारी है। केरल में बारिश होने तथा इसमें लगातार वृद्धि होने के बारे में अनुमान लगाया गया है। दक्षिणी अरब सागर के ऊपर निचले स्तरों में पछुआ हवाएं तेज हो गई हैं और निचले स्तरों पर इनका प्रसार जारी है। 

उपग्रह की छवि के अनुसार, केरल तट और इससे सटे दक्षिण पूर्वी अरब सागर में बादल छाए हुए हैं। उपरोक्त स्थितियों के चलते अगले 24 घंटों के दौरान केरल में वर्षा के और तेज होने का अनुमान है। इसी अवधि के दौरान केरल में मानसून की शुरुआत होने की संभावना जताई गई है।

निचले स्तर की दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने के कारण, अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों में भारी वर्षा के आसार हैं। अगले 5 दिनों के दौरान असम और मेघालय में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। 

पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी ट्रोपोस्फेरिक स्तरों में जारी है, पश्चिमी हवाओं की धुरी समुद्र तल से औसतन 5.8 किमी ऊपर है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश के निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तरों में स्थित है। इसके प्रभाव के चलते अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कुछ हिस्सों और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों के कुछ जगहों पर बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है।

आंतरिक तमिलनाडु पर एक चक्रवाती परिसंचरण हो रहा है जो समुद्र तल से औसतन 3.1 किमी ऊपर और पूर्व-पश्चिम क्षेत्र के समुद्र तल से औसतन 4.5 किमी ऊपर है। इसके प्रभाव में, अगले 4-5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश होने, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने के आसार व्यक्त किए गए हैं।

देश में कैसा रहेगा आज का मौसम

आज, 02 जून को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

मौसम की इसी तरह की गतिविधि मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, बिहार, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर, रायलसीमा, लक्षद्वीप और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में होने का भी पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में बादल छाए रहने तथा बूंदाबांदी होने का भी अनुमान है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 तथा न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। आज दिल्ली में 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान लगाया गया है।

Source : IMD

ओलावृष्टि के साथ धूल भरी आंधी की चेतावनी

आज पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने, ओलावृष्टि होने और 40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति से चलने वाली तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी आने के आसार हैं। 

आज इन जगहों पर होगी भयंकर बारिश

पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, असम और मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, लक्षद्वीप, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।

मछुआरों को चेतावनी

दक्षिण पश्चिम, पश्चिम मध्य और दक्षिण पूर्व अरब सागर और केरल तट, लक्षद्वीप क्षेत्र और कोमोरिन में 40-50 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तेज हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका हैं। मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए जाने से बचें।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी बौछारें

बीते दिन यानी 1 जून को, 8:30 से 5:30 बजे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर, असम और मेघालय, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, और मुजफ्फराबाद, बिहार और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़,  दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और केरल और माहे में अलग-अलग जगहों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा रिकॉर्ड की गई

कल यानी 1 जून को 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान अगरतला में 4 सेमी, गोरखपुर में 3 सेमी और चुरू, बहराइच, महाबलेश्वर और गया सहित प्रत्येक जगह में 2 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

कल कहां पड़ी तेज हवा के साथ बौछारें

1 जून को 8:30 बजे के दौरान जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कई स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और त्रिपुरा में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान इसी तरह की गतिविधि के आसार बन रहे हैं।

कहां रिकॉर्ड किया गया सबसे अधिक तापमान

कल यानी 1 जून को देश भर में आगरा (पश्चिम उत्तर प्रदेश) में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां रिकॉर्ड किया गया सबसे कम तापमान

कल, 1 जून को देश के मैदानी इलाकों में सफदरजंग (नई दिल्ली) में न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Subscribe to our daily hindi newsletter