मानसून अपडेट: महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की दस्‍तक, आज देश के इन हिस्सों में होगी बारिश

आज भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप और पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने, बौछारें पड़ने के अलावा भारी बारिश के आसार हैं।

By Dayanidhi

On: Monday 07 June 2021
 
Photo : Wikimedia Commons

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के देश के कई हिस्सों में लगातार बढ़ना जारी है। दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में एक चक्रवाती प्रसार और निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तरों के चलते, अगले 3 से 4 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों और इससे सटे पूर्वी भारत में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।

8 जून को अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। 8 और 9 जून को असम, मेघालय और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तथा 7 जून यानी आज नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने का अनुमान है। 8 और 9 जून को ओडिशा, 10 जून को पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में भयंकर बारिश के आसार हैं। 10 और 11 जून को ओडिशा में भी बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।

उत्तरी महाराष्ट्र तट से उत्तरी केरल तट तक औसतन समुद्र तल से दूर ट्रफ के प्रभाव में तथा निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तरों के चलते कोंकण और गोवा के ऊपर एक चक्रवाती प्रसार हो रहा है। आज, 7 जून को भारत के दक्षिण प्रायद्वीप और पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने और कुछ जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं।

08 से 10 जून के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में 25-35 किमी प्रति घंटे की दर से तज हवाएं चलने की आशंका जताई गई हैं।

देश में कैसा रहेगा आज का मौसम
आज यानी 7 जून को पूर्वी राजस्थान और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने और 40-50 किमी प्रति घंटे तक की दर से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गुजरात में अलग-अलग जगहों पर, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे और लक्षद्वीप में बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्‍ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा बूंदाबांदी होने का अनुमान लगाया गया है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 तथा न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने, आर्द्रता के लगभग 51 फीसदी रहने का अनुमान है।

Source : IMD

आज इन जगहों पर होगी भारी बारिश
आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

मछुआरों को चेतावनी
दक्षिण पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे की गति में तब्दील होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी बौछारें
बीते दिन यानी 6 जून को, 8:30 से 5:30 बजे के दौरान लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में अधिकांश स्थानों पर, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, कोंकण और गोवा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में, उत्तराखंड, झारखंड, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, मराठवाड़ा, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा रिकॉर्ड की गई
कल यानी 6 जून को 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान विजयवाड़ा और अकोला प्रत्येक जगह 3 सेमी, औरंगाबाद, जमशेदपुर, बालासोर प्रत्येक जगह 2 सेमी, मिनिकॉय, जलपाईगुड़ी, चांदबली, निजामाबाद प्रत्येक जगह 1 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

कल कहां पड़ी तेज हवा के साथ बौछारें
6 जून को 8:30 बजे के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार बन रहे हैं।

कहां रिकॉर्ड किया गया सबसे अधिक तापमान
कल, देश भर में टिटलागढ़ (ओडिशा) में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां रिकॉर्ड किया गया सबसे कम तापमान
कल, 6 जून को देश के मैदानी इलाकों में मेडक (तेलंगाना) में न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Subscribe to our daily hindi newsletter