मानसून अपडेट: मानसून केरल में आज देगा दस्तक, जानें देश के अन्य हिस्सों के मौसम का हाल

आज पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने और 40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति से चलने वाली तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी आने की आशंका है।

By Dayanidhi

On: Thursday 03 June 2021
 
Photo : Wikimedia Commons

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आज 03 जून 2021 को केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून की शुरुआत के लिए स्थिति अनुकूल बनी हुई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तरी सीमा से आगे बढ़ना लगातार जारी है।

निचले स्तर की दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने के कारण, अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है।

4-6 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी वर्षा होने के आसार बन रहे हैं। 3 और 4 जून को असम, मेघालय और 05 और 06 को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भयंकर बारिश का अनुमान लगाया गया है। 05 और 06 जून को असम और मेघालय में भी बहुत भारी वर्षा होने की आशंका व्यक्त की गई है।

Source : IMD

पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी ट्रोपोस्फेरिक स्तरों में जारी है, पश्चिमी हवाओं की धुरी समुद्र तल से औसतन 5.8 किमी ऊपर है। इसके प्रभाव के तहत, अगले 2-3 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कुछ हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों के कुछ जगहों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा बारिश होने का अनुमान है। 

कर्नाटक और केरल के तटों पर समुद्र के औसत स्तर पर एक ट्रफ के प्रभाव में और ट्रोपोस्फेरिक स्तरों में पश्चिमी हवा के मजबूत होने के कारण, अगले 2 दिनों अर्थात 3 और 4 जून के दौरान भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने, गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाओं के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं। 

देश में कैसा रहेगा आज का मौसम

आज यानी 3 जून को पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे और लक्षद्वीप में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 तथा न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। दिल्ली में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। बिहार-झारखंड और यूपी के कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान लगाया गया है।

Source : IMD

धूल भरी आंधी की चेतावनी

आज पश्चिम राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने और 40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति से चलने वाली तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी आने की आशंका है।

आज इन जगहों पर होगी भारी बारिश

ओडिशा, असम और मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भयंकर बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। 

चेतावनी

दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवा के 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने की आशंका है। पूर्व मध्य अरब सागर, मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए जाने से बचें।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी बौछारें

बीते दिन यानी 2 जून को, 8:30 से 5:30 बजे के दौरान अरुणाचल प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में कई स्थानों पर, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर और असम में अलग-अलग स्थानों पर, मेघालय, झारखंड, उत्तराखंड, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और कोंकण और गोवा में अलग-अलग जगहों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा रिकॉर्ड की गई

कल यानी 2 जून को 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान सिलचर में 5 सेमी, गोपालपुर, शिमला (एपी) और जलपाईगुड़ी प्रत्येक जगह में 3 सेमी, जोरहाट, पासीघाट और भुवनेश्वर हर जगह 2 सेमी, जलपाईगुड़ी, काकीनाडा, रत्नागिरी, विशाखापत्तनम और चुरू प्रत्येक जगह में 1 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

कल कहां पड़ी तेज हवा के साथ बौछारें

2 जून को 8:30 बजे के दौरान हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, ओडिशा, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, झारखंड, छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर, असम और मेघालय, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर, रायलसीमा, कोंकण और गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार बन रहे हैं।

कहां रिकॉर्ड किया गया सबसे अधिक तापमान

कल, देश भर में रायसेन (पश्चिम मध्य प्रदेश) में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां रिकॉर्ड किया गया सबसे कम तापमान

कल यानी 2 जून को देश के मैदानी इलाकों में सीकर (पूर्वी राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था

Subscribe to our daily hindi newsletter