मॉनसून अपडेट: कई राज्यों में गरज के साथ बारिश, कोंकण-गोवा, गुजरात व महाराष्ट्र में अलर्ट जारी

अगले 4 से 5 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम समेत इन राज्यों में वज्रपात के साथ भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है

By Dayanidhi

On: Wednesday 13 July 2022
 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दक्षिण तटीय ओडिशा और इसके निकटवर्ती इलाकों में एक कम दबाव का क्षेत्र  बना हुआ है। इससे संबंधित चक्रवाती प्रसार ऊपरी स्तरों तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।

मॉनसून ट्रफ सक्रिय है और अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में बना हुआ है। भारत के उत्तर प्रायद्वीप में ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर हवाएं चल रही हैं।

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए अगले 4 से 5 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना तथा कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने तथा बिजली गिरने की आशंका जताई है।  

आज 13 जुलाई को कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, गुजरात के अलग-अलग हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश होने के आसार हैं

वहीं आज राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में भी भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका जताई गई है।  

आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब के अलग-अलग हिस्सों, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

वहीं आज पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में भी जमकर बरसेंगे बादल।

आज कहां गिरेगी बिजली तथा कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक की गति से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया गया है।

वहीं आज असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी तेज हवाओं के साथ बारिश तथा वज्रपात होने के आसार हैं

Source : IMD

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज पूर्वोत्तर अरब सागर, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात के तटों, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों तथा उत्तरी अंडमान में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका है।

वहीं आज दक्षिण-पश्चिम और इससे सटे पश्चिम-मध्य अरब सागर में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं के 70 किमी प्रति घंटे की गति तक से पहुंचने के आसार हैं।

आज पूर्व मध्य और इससे सटे दक्षिण अरब सागर में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।  

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने का सुझाव दिया है।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 12 जुलाई को 8:30 से 5:30 के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, विदर्भ, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप के अधिकांश हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।  

वहीं कल मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के कई इलाकों, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गुजरात, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों, पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय तथा छत्तीसगढ़ में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।  

कल कहां हुई भारी बारिश
कल 12 जुलाई को 8:30 से 5:30 के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा हुई और पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा तथा तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों पर भी भारी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां हुई 2 सेमी या उससे अधिक बारिश
कल 12 जुलाई को 8:30 से 5:30 के दौरान भुज में 12 सेमी, आदिलाबाद और माथेरान प्रत्येक जगह 9 सेमी, नलिया और राजकोट प्रत्येक जगह 8 सेमी, बैतूल और कांडला प्रत्येक जगह 7 सेमी, रामागुंडम, ओखा, बड़ौदा और महाबलेश्वर प्रत्येक जगह 6 सेमी, ग्वालियर, धर्मशाला, लॉन्ग आइलैंड, हनमकोंडा और खंडवा प्रत्येक जगह 4 सेमी, भावनगर, सूरत, पुणे, माया बंदर और पचमढ़ी  प्रत्येक 3 सेमी, सुंदरनगर, भोपाल, बांकुड़ा, कोलकाता (दमदम), सोलापुर, निजामाबाद, मुंबई (सांताक्रूज), कारवार, अंगुल, बलांगिर, उदगीर और कोरापुट प्रत्येक जगह 2 सेमी बारिश दर्ज की गई ।

कल कहां चली आंधी
कल 12 जुलाई को 8:30 से 5:30 के दौरान हिमाचल प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, असम और मेघालय, गुजरात और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में बौछारों के साथ आंधी चली। आज 5:30 बजे के दौरान भी मौसम की इसी तरह की गतिविधि की आशंका जताई गई है।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल गंगानगर (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
कल देश के मैदानी इलाकों में खंडवा (पश्चिम मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to our daily hindi newsletter