मॉनसून अपडेट: कई राज्यों में बादलों के जमकर बरसने तथा बिजली गिरने की आशंका

04 से 06 अगस्त के दौरान कोंकण और गोवा के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा गरज के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Wednesday 03 August 2022
 

मौसम विभाग के मुताबिक हवाओं के दबाव का क्षेत्र मध्य और ऊपरी स्तरों में भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप तक लगातार बना हुआ है। इसके अगले 3 से 4 दिनों के दौरान धीरे-धीरे उत्तर की ओर खिसकने का अनुमान है।

वहीं एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ दक्षिण छत्तीसगढ़ से कोमोरिन के इलाकों के निचले स्तरों तक तक फैली हुई है।  

समुद्र तल पर मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में स्थित है और इसका पूर्वी छोर अपनी सामान्य स्थिति के करीब है।

05 अगस्त के बाद से मॉनसून की ट्रफ रेखा के सामान्य के करीब या अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए 03 और 04 अगस्त के दौरान रायलसीमा और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने तथा बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की है।

03 से 06 अगस्त के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल तथा केरल और माहे में बादलों के जमकर बरसने का अनुमान है।

04 से 06 अगस्त के दौरान कोंकण और गोवा के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा गरज के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं 05 से 07 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, 05 और

06 अगस्त को मध्य महाराष्ट्र तथा 06 अगस्त को विदर्भ और मराठवाड़ा में मूसलाधार बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

आज 03 अगस्त को केरल और माहे, तटीय, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में अत्यधिक भारी वर्षा होने के आसार हैं

वहीं आज उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों तथा  अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी मूसलाधार बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

आज अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तेलंगाना, रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में भी जमकर बरसेंगे बादल।

आज कहां गिरेगी बिजली तथा कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा  के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति के साथ चलने वाली तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है।

वहीं आज तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा वज्रपात होने के आसार हैं

Source : IMD

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज केरल, कर्नाटक, गोवा के तटों, लक्षद्वीप क्षेत्र, मालदीव, अंडमान सागर के ऊपर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका है।

वहीं आज दक्षिण पूर्व और उससे सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली हवाओं के और तेज होकर 70 किमी प्रति घंटे की दर तक पहुंचने का अनुमान है।

आज दक्षिण पश्चिम अरब सागर और इससे सटे पश्चिम मध्य अरब सागर, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के हिस्सों और श्रीलंका तट पर 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक जाने की आशंका जताई गई है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल फतेहगढ़ (पूर्वी उत्तर प्रदेश) में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
कल देश के मैदानी इलाकों पचमढ़ी (पूर्वी मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 02 अगस्त को 8:30 से 5:30 के दौरान तटीय कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों, पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, केरल और माहे, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई इलाकों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और गुजरात के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।  

कल कोंकण और गोवा के अलग-अलग हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई भारी बारिश
कल 02 अगस्त को 8:30 से 5:30 के दौरान पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा दर्ज की गई।

कल कहां हुई 2 सेमी या उससे अधिक बारिश
कल 02 अगस्त को 8:30 से 5:30 के दौरान कोलकाता में 7 सेमी, खम्मम, गडग और बागलकोट प्रत्येक जगह 5 सेमी, पानागढ़, ग्वालियर और पोर्ट ब्लेयर प्रत्येक जगह 3 सेमी, बरेली, उरई, झांसी, कृष्णानगर, बारीपदा, बीजापुर, कोडईकनाल, पेरियाकुलम, पुनालुर और माया बंदर प्रत्येक जगह 2 प्रत्येक सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी
कल 02 अगस्त को 8:30 से 5:30 के दौरान असम और मेघालय, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में बौछारों के साथ आंधी चली। आज 5:30 बजे के दौरान भी मौसम की इसी तरह की गतिविधि की आशंका जताई गई है।

Subscribe to our daily hindi newsletter