मानसून अपडेट: देश के इन हिस्सों में हैं बादलों के जमकर बरसने के आसार

29 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

By Dayanidhi

On: Tuesday 28 September 2021
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आज, 28 सितंबर को गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा,  पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग जगहों पर भी भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं।

आज पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में भी होगी मूसलाधार बारिश।

29 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। इसी दौरान गुजरात और कोंकण के कुछ हिस्सों में जमकर बरसेंगे बादल।

Source: IMD

आज कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें, कहां गिरेगी बिजली और कहां चलेगी तेज हवाएं
आज उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा, अंडमान और निकोबार, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पूर्व-मध्य पश्चिम बंगाल तट के साथ-साथ, दक्षिण पूर्व अरब सागर और केरल तट, लक्षद्वीप क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र, वहीं दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने की आशंका है।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 27 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ, कोंकण और गोवा, तेलंगाना, केरल और माहे, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल मध्य महाराष्ट्र, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और बिहार में कई स्थानों पर, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और झारखंड में कुछ स्थानों पर, राजस्थान, विदर्भ, मराठवाड़ा, असम और मेघालय और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर  बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल यानी 27 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान पोरबंदर, कोठागुडेम  प्रत्येक जगह 6 सेमी, दीव, महुवा और मेडक प्रत्येक जगह 5 सेमी, वेरावल, मुंबई, हैदराबाद, रामागुंडम, केशोद, कोचीन और वालपराई प्रत्येक जगह 4 सेमी, राजकोट, सूरत, कांडला, खरगोन, करीपुर, वलंकरा, सेलम, हैदराबाद (हवाई अड्डा), और पलक्कड़ प्रत्येक जगह 3 सेमी, भुज, कलिंगपटनम, विशाखापट्टनम, न्यू कांडला, अमरेली, पुरुलिया, हुट बे, खम्मम, नलगोंडा, हनकोंडा और नंदीग्राम प्रत्येक जगह 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 27 सितंबर को 8:30 के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ में कई स्थानों पर, झारखंड, असम और मेघालय और पश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, बिहार, मराठवाड़ा, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।

कल कहां दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान
कल, ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) में अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कल कहां दर्ज किया गया सबसे कम तापमान
कल, देश के मैदानी इलाकों में बुलसर (गुजरात क्षेत्र) में न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Subscribe to our daily hindi newsletter