मॉनसून अपडेट: पूर्वोत्तर व दक्षिण भारत के इन राज्यों में बादलों के जमकर बरसने के आसार

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा खाजूवाला, बीकानेर, जोधपुर और नालिया से होकर गुजर रही है

By Dayanidhi

On: Monday 26 September 2022
 

मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवाती प्रसार उत्तरी पंजाब और इससे सटे इलाकों के निचले और मध्य स्तरों पर बना हुआ है।

वहीं एक ट्रफ रेखा चक्रवाती प्रसार से उत्तरी पंजाब और इसके आस-पास के उत्तर प्रदेश तथा दक्षिण-पूर्वी बिहार के निचले स्तरों तक जा रही है।

पश्चिमी विक्षोभ, पश्चिमी हवाओं के मध्य स्तरों में एक ट्रफ के रूप में सक्रिय है, जिसकी धुरी समुद्र तल से औसतन 5.8 किमी ऊपर है।

वहीं दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा खाजूवाला, बीकानेर, जोधपुर और नालिया से होकर गुजर रही है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने आज यानी 26 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका जताई है

वहीं 27 और 28 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा 30 सितंबर को पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों, ओडिशा, बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ हल्की से भारी बारिश होने तथा बिजली गिरने के आसार हैं।

26 और 27 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में वज्रपात होने तथा हल्की से भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

आज कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें तथा कहां होगा वज्रपात
आज बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा वज्रपात होने के आसार हैं

वहीं आज त्रिपुरा, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज दक्षिण-पश्चिम और इससे सटे पश्चिम-मध्य अरब सागर, सोमालिया तट के साथ-साथ दक्षिण श्रीलंका तट से दूर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की दर को पार करने की आशंका है।

Source : IMD

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल, देश के मैदानी इलाकों में फलोदी (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
कल, देश के मैदानी इलाकों में मंडला (पूर्वी मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 25 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, असम और मेघालय तथा अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल इसी दौरान उत्तराखंड, पंजाब, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई 2 सेमी या उससे अधिक बारिश
कल 25 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान सुल्तानपुर में 6 सेमी, भदेरवाह में 5 सेमी, नाहन में 4 सेमी, सोलन में 3 सेमी, ऊना, लॉन्ग आइलैंड, बटोटे, तुनी, क्योझरगढ़ और भुंतर प्रत्येक जगह 2 सेमी बारिश दर्ज की गई ।

कल कहां चली आंधी
कल 25 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में बौछारों के साथ आंधी चली। आज 5:30 बजे के दौरान भी मौसम की इसी तरह की गतिविधि की आशंका जताई गई है।

Subscribe to our daily hindi newsletter