मानसून अपडेट: आज ओडिशा, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड सहित देश के कई हिस्सों में बिजली गिरने की आशंका है

By Dayanidhi

On: Friday 25 June 2021
 
Photo : Wikimedia Commons

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मौसम संबंधी स्थितियों के साथ-साथ मॉडल के पूर्वानुमानों से पता चलता है कि कुछ इलाकों में हवा का पैटर्न वर्षा के लिए अनुकूल नहीं है। जिसके चलते दक्षिण-पश्चिम मानसून के राजस्थान के शेष हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में आगे बढ़ने की परिस्थितियां प्रतिकूल हैं।

झारखंड और अड़ोस-पड़ोस में एक चक्रवाती प्रसार हो रहा है और यह मध्य ट्रोपोस्फेरिक स्तरों तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव के चलते अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी और आसपास के मध्य भारत जिसमें - पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने और भारी बारिश होने का अनुमान है। 25 जून यानी आज ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा होने के आसार हैं।

Source : IMD

नमी से भरे दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने के चलते अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में भारी वर्षा होने का अनुमान है। अगले 5 दिनों के दौरान असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है और 26 जून को असम और मेघालय में भी बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।

अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, पंजाब, उत्तरी हरियाणा और चंडीगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आंधी चलने के आसार है तथा लगातार बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है। इसके चलते बाहर रहने वाले लोगों और जानवरों को इससे चोट लगने तथा उनके हताहत होने की आशंका व्यक्त की गई है।

देश में कैसा रहेगा आज के मौसम का मिजाज

आज किन जगहों में होगी भारी बारिश
25 जून, आज ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

आज दिल्ली में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 तथा न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता लगभग 62 फीसदी रहने का अनुमान है।

Source : IMD

आज कहां चलेगी आंधी, कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें, कहां गिरेगी बिजली
आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और अंडमान और निकोबार में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

आज 25 जून को निकोबार द्वीप समूह और पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य और पूर्वोत्तर अरब सागर, गुजरात तट के साथ-साथ बंगाल की पश्चिम-मध्य खाड़ी,आंध्र प्रदेश के तट और दक्षिण-पूर्व श्रीलंका तट और आसपास के दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी बौछारें
बीते दिन यानी 24 जून को, 8:30 से 5:30 बजे के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, कोंकण और गोवा, झारखंड और तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर, गुजरात क्षेत्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और ओडिशा के कुछ स्थानों पर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, मराठावाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, रायलसीमा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल 24 जून को 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान डाल्टनगंज में 4 सेमी, सतना, हारने, तुनी, बुलसर, वेंगुर्ला, लॉन्ग आइलैंड और अंगुल प्रत्येक जगह 3 सेमी, भाऊनगर, सुल्तानपुर, फुर्सतगंज और गोपालपुर प्रत्येक जगह 2 सेमी, शिमला, मेरठ, सूरत, राजकोट, गोरखपुर, जबलपुर, अगरतला, बुलडाना, पोर्ट ब्लेयर, ऊना, पिलानी, माया बंदर, कार निकोबार, नानकॉरी, उमरिया, दमोह, दुर्ग, कटक और बगडोगरा प्रत्येक जगह 1 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

कल कहां पड़ी तेज हवा के साथ बौछारें
बीते कल यानी 24 जून को 8:30 बजे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर और जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर, बिहार, झारखंड, त्रिपुरा और सौराष्ट्र और कच्छ में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार बन रहे हैं।

कहां रिकॉर्ड किया गया सबसे अधिक तापमान
बीते कल, 24 जून को चुरू (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां रिकॉर्ड किया गया सबसे कम तापमान
बीते कल, देश के मैदानी इलाकों में खरगोन (पूर्वी मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

Subscribe to our daily hindi newsletter