मानसून अपडेट: उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा सहित इन हिस्सों में मूसलाधार बारिश के आसार

22 से 25 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान और गुजरात में भारी बारिश होने का अनुमान है

By Dayanidhi

On: Wednesday 22 September 2021
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दक्षिण-पूर्व झारखंड में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। संबंधित चक्रवाती प्रसार इससे सटे पड़ोस में दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है जो मध्य ट्रोपोस्फेरिक स्तर तक फैला हुआ है।

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे कमजोर पड़ने का अनुमान है। इसके उत्तर ओडिशा में एक चक्रवाती प्रसार के रूप में पश्चिम,उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर छत्तीसगढ़ और उत्तर मध्य प्रदेश में बने रहने का अनुमान है।

वहीं एक अन्य चक्रवाती प्रसार पूर्वी राजस्थान और आस-पड़ोस के निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर बना हुआ है और अगले 2 दिनों के दौरान इसके यहीं बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा है कि उपरोक्त मौसम संबंधी बदलाव को देखते हुए 22 सितंबर को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात में जमकर बरसेंगे बादल। वहीं आज पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और उत्तरी ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है। आज पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भी जमकर बरसेंगे बादल।

आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं आज नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, झारखंड, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में झमाझम बारिश होगी।

22 से 25 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान और गुजरात में और 24 सितंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।

Source : IMD

आज कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें, कहां गिरेगी बिजली और कहां चलेगी तेज हवाएं
आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है।

वहीं आज ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल और माहे और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा से लेकर पश्चिम बंगाल के तटों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवा के 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 21 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, कोंकण और गोवा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अधिकांश स्थानों पर, पूर्वी मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, विदर्भ, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और झारखंड में कई स्थानों पर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल पश्चिम मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र और कच्छ, असम और मेघालय, ओडिशा, तेलंगाना, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, लक्षद्वीप और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई भारी बारिश
कल 21 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी वर्षा दर्ज हुई।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल यानी 21 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान नाहन में 7 सेमी, मुंबई (सांताक्रूज) और खंडवा प्रत्येक जगह 4 सेमी, नागपुर, पंजिम, बीजापुर और लॉन्ग आइलैंड प्रत्येक जगह 3 सेमी, मेरठ, दिल्ली-रिज, छिंदवाड़ा, अकोला, बड़ौदा, महाबलेश्वर, उदयपुर, मंडला, वाशिम, बगडोगरा और मिदनापुर प्रत्येक जगह 2 सेमी, सुंदरनगर, शिमला, फलोदी, कोटा, झांसी, खजुराहो, सतना, वर्धा, निजामाबाद, हारने, औरंगाबाद, बेलगाम, गडग, गुवाहाटी, इंफाल, रांची, आइजल, केओंगझारगढ़, महुवा, नौगांव, बैतूल, कोठागुडेम, अलीबाग, मुंबई (कोलाबा), कोहिमा और बारीपदा प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 21 सितंबर को 8:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, बिहार, असम और मेघालय, तेलंगाना, विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों में गरज के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।

कल कहां दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान
कल 21 सितंबर को तिरुपति (रायलसीमा) में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कल कहां दर्ज किया गया सबसे कम तापमान
कल देश के मैदानी इलाकों में खरगोन (पश्चिम मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Subscribe to our daily hindi newsletter