अगले 48 घंटों में दिल्ली सहित कई राज्यों में दस्तक देगा मानसून

आज पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक की गति से चलने वाली तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी आने की आशंका है

By Dayanidhi

On: Monday 14 June 2021
 
Photo: Wikimedia Commons

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून का देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार आगे बढ़ना जारी है। देश के विभिन्न हिस्सों - दीव, सूरत, नंदुरबार, भोपाल, नौगांव, हमीरपुर, बाराबंकी, बरेली, सहारनपुर, अंबाला, अमृतसर और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। देश के शेष भागों में, पूर्वी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटों में दस्तक देगा मानसून।

उत्तर तटीय ओडिशा और उससे सटे पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और झारखंड में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चलते एक चक्रवाती प्रसार मध्य ट्रोपोस्फेरिक स्तरों तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। इसके अगले 2 से 3 दिनों के दौरान झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ और बिहार में पश्चिम, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने का आसार हैं।

एक ट्रफ जो मध्य पाकिस्तान से उत्तर तटीय ओडिशा और उससे सटे पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय और झारखंड के निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर कम दबाव का क्षेत्र के केंद्र तक जाती है। एक अन्य ट्रफ कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती प्रसार से ट्रोपोस्फेरिक स्तरों के बीच पूर्व मध्य अरब सागर तक जाती है।

उपरोक्त प्रणालियों के प्रभाव के चलते उत्तर पश्चिमी, मध्य, पूर्व, पूर्वोत्तर और भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप के अधिकांश हिस्सों और पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने, बौछारें पड़ने के साथ-सात भारी वर्षा होने का अनुमान है। अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

अगले 3 दिनों के दौरान पूर्व, मध्य और पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में, अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में और अगले 4 से 5 दिनों के दौरान भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में भयंकर बारिश होने के आसार हैं। 14 और 15 जून को कोंकण और गोवा में और 15 जून को तटीय कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में भी भारी बारिश होने का अनुमान है।

देश में कैसा रहेगा आज के मौसम का मिजाज
14 जून, आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश,  पूर्वी राजस्थान, तेलंगाना और केरल और माहे और मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर, यनम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की दर से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 तथा न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने, आर्द्रता के लगभग 76 फीसदी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में गरज के साथ बौछारें पड़ सकतीं हैं।

Source : IMD

धूल भरी आंधी चलने के आसार
आज पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक की गति से चलने वाली तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी आने की आशंका है।

आज इन जगहों पर होगी भयंकर बारिश
14 जून यानी आज कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।  छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भयंकर बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

आज 14 जून को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, बिहार, पश्चिम बंगाल में गंगा के इलाकों में, भारी वर्षा के आसार बन रहे हैं।

आज, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मराठवाड़ा, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है।

मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी
आज अरब सागर, गुजरात तट, दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी और मन्नार की खाड़ी पर 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से से चलने वाली हवाओं के 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं।

लक्षद्वीप में, केरल-कर्नाटक-गोवा-महाराष्ट्र तटों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की दर से तेज हवाएं चलने की आशंका व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी बौछारें
बीते दिन यानी 13 जून को, 8:30 से 5:30 बजे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, कोंकण और गोवा, केरल, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और तटीय कर्नाटक में अधिकांश स्थानों पर, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान में कई स्थानों पर, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ स्थानों पर और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश, असम और मेघालय, विदर्भ और नागालैंड के अलग-अलग स्थानों पर, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल यानी 13 जून को 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान बहराइच में 7 सेमी, सुल्तानपुर और कन्नूर प्रत्येक जगह 4 सेमी, फुर्सतगंज में 3 सेमी और गोरखपुर, डाल्टनगंज, पीबीओ रायपुर और रत्नागिरी प्रत्येक जगह 2 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

कल कहां हुई भयंकर बारिश
कल, 13 जून को 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी वर्षा हुई।

कल कहां पड़ी तेज हवा के साथ बौछारें
13 जून को 8:30 बजे के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ स्थानों पर, उत्तराखंड, हरियाणा, झारखंड, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, विदर्भ, तेलंगाना, असम और मेघालय, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार बन रहे हैं।

कहां रिकॉर्ड किया गया सबसे अधिक तापमान
बीते कल, फलोदी (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां रिकॉर्ड किया गया सबसे कम तापमान
कल, 13 जून को देश के मैदानी इलाकों में बीदर (उत्तर आंतरिक कर्नाटक) में न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Subscribe to our daily hindi newsletter