आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित देश के कई इलाकों में जमकर बरसेगा मानसून

आज कई राज्यों में बिजली गिरने 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Tuesday 20 July 2021
 
Photo : Wikimedia Commons

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून ट्रफ औसत समुद्र स्तर से पश्चिमी छोर और सामान्य स्थिति के करीब है। आज से धीरे-धीरे इसके उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। इसका पूर्वी छोर अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में स्थित है और अगले 24 घंटों के दौरान यहीं बने रहने और उसके बाद दक्षिण की ओर बढ़ने की संभावना है।

23 जुलाई के आसपास बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। समुद्र तल से दूर एक ट्रफ महाराष्ट्र तट से कर्नाटक तट तक जाती है। इसके अगले 3 से 4 दिनों तक यहां बने रहने की संभावना है।

उपरोक्त प्रणाली के प्रभाव के चलते
आज 20 जुलाई तक बहुत भारी बारिश के दौर के जारी रहने की संभावना है, जिसमें पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र - जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। इससे सटे उत्तर पश्चिम भारत - पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में भी जमकर बरसेंगे बादल, उसके बाद इन इलाकों में वर्षा में कमी आने के आसार हैं।

जम्मू के इलाकों, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा में आज बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश होने की संभावना है।
अगले 4 से 5 दिनों के दौरान पश्चिमी तट और आसपास के आंतरिक इलाकों में भयंकर बारिश होने का अनुमान है। 21 और 22 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा और आसपास के घाट के इलाकों में अत्यधिक बारिश होने की संभावना है।

22 और 23 जुलाई को पूर्व और आसपास के मध्य भारत में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

अगले 24 घंटों के दौरान हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में गरज के साथ हल्की से भारी बारिश होने का अनुमान है।

आज देश में मौसम का मिजाज कुछ इस तरह रहेगा

आज किन जगहों में होगी भारी बारिश
20 जुलाई यानी आज कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर बादलों के जमकर बरसने का अनुमान है।

आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे और तमिलनाडु के घाट के इलाकों में बरसेंगे मानसूनी मेघ।

मौसम विभाग के मुताबिक 20 जुलाई यानी आज भी दिल्ली में बारिश का दौर जारी रहेगा। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 29 तथा न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता लगभग 94 फीसदी रहने का अनुमान है।

Source : IMD

आज कहां चलेगी आंधी, कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें, कहां गिरेगी बिजली
आज, 20 जुलाई को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों बिजली गिरने 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

वहीं आज राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, रायलसीमा, लक्षद्वीप और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ-साथ बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज यानी 20 जुलाई को उत्तरी अरब सागर, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा के तटों के साथ-साथ दक्षिण पूर्व अरब सागर और कर्नाटक से लेकर केरल के तटों और लक्षद्वीप के इलाकों, दक्षिण और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी, दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिण तमिलनाडु तट पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने के आसार हैं।

उपरोक्त के चलते मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 19 जुलाई को, 8:30 से 5:30 बजे के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पंजाब, झारखंड, गुजरात और विदर्भ में कई स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, असम और मेघालय, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर और बिहार, रायलसीमा, ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और लक्षद्वीप में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई भारी बारिश
कल 19 जुलाई को 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान कोंकण और गोवा के अलग-अलग हिस्सों में बहुत भारी वर्षा हुई, वहीं हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों, मध्य महाराष्ट्र, अंडमान और निकोबार द्वीप में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल 19 जुलाई को 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान माथेरान में 16 सेमी, कैनिंग में 11 सेमी, हारने में 10 सेमी, लांग आईलैंड में 8 सेमी, अंबाला, दिल्ली (पालम) और महाबलेश्वर प्रत्येक जगह 7 सेमी, रोहतक, माया बंदर और हारने प्रत्येक जगह 6 सेमी, दिल्ली (रिज), ग्वालियर और धर्मशाला प्रत्येक जगह 5 सेमी, दिल्ली (सफदरजंग और आया नगर), रत्नागिरी, पंजिम, मंडी, सोलन, नाहन, नौगांव और मुजफ्फरपुर प्रत्येक जगह 4 सेमी, सुरेंद्रनगर, देहरादून, भुवनेश्वर, मुंबई (सांताक्रूज), अलवर, भिवानी और गोलाघाट प्रत्येक जगह 3 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

कल कहां पड़ी तेज हवा के साथ बौछारें
कल 19 जुलाई को 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर, असम मेघालय, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, ओडिशा, तटीय कर्नाटक और पूर्वी मध्य प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ी।

कहां दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान
कल गंगानगर (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां दर्ज किया गया सबसे कम तापमान
कल, कुन्नूर (तमिलनाडु) में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Subscribe to our daily hindi newsletter