आज उत्तराखंड, झारखंड और बिहार सहित देश के इन इलाकों में बरसेगा मानसून

अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों तथा उत्तराखंड में भारी बारिश होने का अनुमान है।

By Dayanidhi

On: Thursday 29 July 2021
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर औसत समुद्र तल पर अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर से होकर गुजर रहा है, जबकि इसका पश्चिमी छोर सामान्य स्थिति में है। निचले स्तरों में उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे पंजाब में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उपरोक्त चक्रवाती प्रसार उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब से दक्षिण गुजरात तक पश्चिम राजस्थान में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर है।

मौसम विभाग ने कहा है कि तटीय बांग्लादेश और इससे सटे पश्चिम बंगाल में एक दबाव का क्षेत्र देखा जा रहा है। इसके चलते चक्रवाती प्रसार मध्य ट्रोपोस्फेरिक स्तर तक फैला हुआ है। अगले 48 घंटों के दौरान इसके पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

उपरोक्त मौसम संबंधी प्रभावों के चलते 30 जुलाई तक जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भयंकर बारिश होने का अनुमान है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।

29 और 30 जुलाई के दौरान ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, झारखंड और बिहार में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। 29 से 31 जुलाई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में जमकर बरसेंगे मेघ। 29 और 30 जुलाई को झारखंड में, 30 जुलाई को छत्तीसगढ़ में और 31 जुलाई को पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

29 जुलाई यानी आज उत्तराखंड, झारखंड और पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग तटीय इलाकों में अत्यधिक वर्षा होने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर, पश्चिम मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण और गोवा में भी जमकर बरसेंगे मानसूनी बादल।

29 जुलाई से 1 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत भारी वर्षा होने तथा इसका दौर जारी रहने की संभावना है, 30 जुलाई से बारिश के और तेज होने की संभावना है। 1 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 29 तथा न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता लगभग 92 फीसदी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आज राजधानी दिल्ली में बारिश होने की संभावना है।

Source : IMD

आज कहां चलेगी तेज हवाएं, कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें, कहां गिरेगी बिजली
आज बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने तथा तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

आईएमडी की समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज 29 जुलाई को दक्षिण-पश्चिम, उत्तर और मध्य अरब सागर और गुजरात से लेकर महाराष्ट्र के तटों पर 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं। वहीं पूर्वोत्तर, मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तर आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के तटों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई गई है। इन सभी मौसम संबंधी गतिविधियों के चलते मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 28 जुलाई को 8:30 से 5:30 बजे के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पूर्वी मध्य प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, कोंकण और गोवा में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

बीते कल मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर, राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, मराठवाड़ा, झारखंड, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां दर्ज की गई भारी बारिश
कल 28 जुलाई को 8:30 से 5:30 बजे के दौरान हिमाचल प्रदेश और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हुई।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल 28 जुलाई को 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान ऊना (हिमाचल प्रदेश) में 8 सेमी, पटना (बिहार) में 7 सेमी, गया में 6 सेमी, करनाल में 5 सेमी, मुजफ्फरपुर और खजुराहो प्रत्येक जगह 4 सेमी, डायमंड हार्बर, जमशेदपुर, भिवानी और बटोटे प्रत्येक जगह 3 सेमी, चेरापूंजी, कूचबिहार, कैनिंग, सुपौल, आयानगर, रिज, रोहतक, लुधियाना, धर्मशाला, कुपवाड़ा और बनिहाल प्रत्येक जगह 2 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

कल कहां पड़ी तेज हवा के साथ बौछारें
बीते कल यानी 28 जुलाई को 8:30 बजे के दौरान असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, विदर्भ, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलकों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार बन रहे हैं।

कहां दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान
कल, पिलानी (पूर्वी राजस्थान) में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां दर्ज किया गया सबसे कम तापमान
कल खरगोन (पश्चिम मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Subscribe to our daily hindi newsletter