अगले 48 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में पहुंचेगा मानसून, मुंबई में रेड अलर्ट जारी

आज 10 जून को उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की दर से धूल भरी आंधी आने की आशंका है

By Dayanidhi

On: Thursday 10 June 2021
 
Photo : Wikimedia Commons

दक्षिण पश्चिम मानसून के अरब सागर और महाराष्ट्र के शेष हिस्सों, गुजरात के कुछ और हिस्सों, तेलंगाना के बाकी हिस्सों, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार में अगले 2 दिनों में पहुंचने की संभावना है।

एक चक्रवाती प्रसार मध्य ट्रोपोस्फेरिक स्तरों पर बंगाल की पूर्व-मध्य और उससे सटे उत्तर-पूर्वी खाड़ी के ऊपर बना हुआ है, इसके चलते, 11 जून  के आसपास बंगाल की उत्तरी खाड़ी और पड़ोस के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका व्यक्त की गई है।

अगले 3 दिनों के दौरान इसके अधिक मजबूत होकर उत्तर ओडिशा, झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में पश्चिम, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के आसार हैं। इसके असर के चलते 10 जून यानी आज से पूर्वी भारत और इससे सटे मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में बूंदाबांदी से लेकर बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है।

निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने से पश्चिमी तट पर पछुआ हवाओं के मजबूत होने के चलते 10 से 15 जून के दौरान महाराष्ट्र के तटीय जिलों में और 12 से 15 जून के दौरान तटीय कर्नाटक में बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
11 और 12 जून को ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में (20 सेमी या उससे अधिक) भयंकर बारिश का अनुमान लगया गया है। 11 से 13 जून के दौरान छत्तीसगढ़ में, 12 और 13 जून को विदर्भ और तेलंगाना में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।

11 से 15 जून के दौरान केरल के अलग-अलग हिस्सों में भयंकर बारिश होने के आसार बन रहे हैं। 12 से 15 जून के दौरान कोंकण में भी बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

12 से 14 जून  के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत (राजस्थान को छोड़कर) में कम दबाव के क्षेत्र के चलते पश्चिम, उत्तर-पश्चिम में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।

मानसून की शुरुआत से पहले, अगले 2 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, झारखंड और बिहार में लगातार बिजली गिरने और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

10 जून, यानी आज उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटे की दर से धूल भरी आंधी आने की आशंका है।

देश में कैसा रहेगा आज के मौसम का मिजाज
10 जून, आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने और 40-50 किमी प्रति घंटे की दर से तेज हवाएं चलने की आशंका व्यक्त की गई है।

आज हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर, पश्चिम मध्य प्रदेश, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और लक्षद्वीप में बिजली गिरने 30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 तथा न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने, आर्द्रता के लगभग 61 फीसदी रहने का अनुमान है। राजधानी दिल्ली में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग की माने तो गर्मी अगले दो दिनों तक ऐसे ही बनी रहेगी। बीते कल यानी 9 जून को दिल्ली में अभी तक का सबसे गर्म दिन रहा, यहां का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के कुछ हिस्सों में तापमान 44 डिग्री को भी पार कर गया था।

Source : IMD

आज इन जगहों पर होगी भारी बारिश
आज कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने तथा पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों में भी भारी बारिश का अनुमान है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक और केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बादलों के खूब गरजने और बरसने के आसर हैं।

समुद्र में जाने वालों को चेतावनी
दक्षिण-पश्चिम और इससे सटे पश्चिम-मध्य अरब सागर और दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी में 40-50 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने की आशंका है। मन्नार की खाड़ी में 45-55 किमी प्रति घंटे की गति से, उत्तरी अरब सागर में और गुजरात-महाराष्ट्र तटों पर 40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज हवाएं चलने की आशंका व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी बौछारें
बीते दिन यानी 9 जून को, 8:30 से 5:30 बजे के दौरान कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक में अधिकांश स्थानों पर, केरल और माहे, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई स्थानों पर, असम और मेघालय, मध्य महाराष्ट्र के कुछ स्थानों पर, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु और पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा रिकॉर्ड की गई
कल यानी 9 जून को 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान मुंबई (सांताक्रूज़) में 20 सेमी, माथेर्न में 10 सेमी, मुंबई (कोलाबा) में 5 सेमी, अलीबाग में 4 सेमी, कारवार में 3 सेमी, सुल्तानपुर, महाबलेश्वर, बांकुरा, हरनाई प्रत्येक जगह 2 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

कल कहां हुई भारी बारिश
कल यानी 9 जून को 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान कोंकण के अलग-अलग जगहों पर भयंकर बारिश दर्ज की गई।

कल कहां पड़ी तेज हवा के साथ बौछारें
9 जून को 8:30 बजे के दौरान पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, झारखंड, ओडिशा, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर, तटीय आंध्र प्रदेश, कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार बन रहे हैं।

कहां रिकॉर्ड किया गया सबसे अधिक तापमान
कल, गंगानगर (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां रिकॉर्ड किया गया सबसे कम तापमान
कल, 9 जून को देश के मैदानी इलाकों में शिराली (तटीय कर्नाटक) में न्यूनतम न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Subscribe to our daily hindi newsletter