अगले 48 घंटों में पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में पहुंचेगा मानसून, देश के कई हिस्सों में बरसेंगे बादल

आज दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में बिजली गिरने 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है

By Dayanidhi

On: Saturday 05 June 2021
 
Photo : Wikimedia Commons

दक्षिण पश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, महाराष्ट्र और गोवा के कुछ हिस्सों, कर्नाटक के शेष हिस्सों, आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। मानसून के अगले 48 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी, पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में पहुंचने का अनुमान है।

निचले स्तर की दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने के कारण, अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों में भयंकर बारिश के आसार हैं। 04 और 05 जून को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने का अनुमान है। 4 से 8 जून के दौरान असम और मेघालय में और 5 से 7 जून को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

दक्षिण महाराष्ट्र से दक्षिण केरल तट तक औसत समुद्र तट से दूर ट्रफ के प्रभाव में और निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तरों में पश्चिमी हवा के मजबूत होने के कारण, अगले 24 घंटों के दौरान केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने तथा बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू और पड़ोस में चक्रवाती परिसंचरण हो रहा है, यह समुद्र तल से 3.1 किमी और 5.8 किमी के बीच स्थित है। दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश और पड़ोस में एक चक्रवाती परिसंचरण के इन प्रणालियों के प्रभाव में, बिजली गिरना और तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान है। अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कुछ हिस्सों और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानों में भी भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।

देश में कैसा रहेगा आज का मौसम
05 जून यानी आज राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

आज उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गुजरात राज्य, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा , कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे और लक्षद्वीप अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने 30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

Source : IMD

आज इन जगहों पर होगी भारी बारिश

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर, कराईकल, लक्षद्वीप और केरल और माहे में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

चेतावनी
आज दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर, लक्षद्वीप क्षेत्र और दक्षिण-पूर्व अरब सागर और कर्नाटक-केरल तटों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तेज हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए जाने से बचें।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी बौछारें
बीते दिन यानी 3 जून को, 8:30 से 5:30 बजे के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में कई स्थानों पर, मराठवाड़ा, विदर्भ और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, मध्य प्रदेश, झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर, तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग जगहों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा रिकॉर्ड की गई
कल यानी 3 जून को 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान पुनालुर में 5 सेमी, बेंगलुरु में 4 सेमी, रेंटाचिंतला में 3 सेमी, ब्रह्मपुरी, आदिलाबाद, मदुरै और नलगोंडा प्रत्येक जगह 2 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

कल कहां पड़ी तेज हवा के साथ बौछारें

3 जून को 8:30 बजे के दौरान असम, मेघालय, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कई स्थानों पर, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, आंतरिक महाराष्ट्र, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, त्रिपुरा, तटीय और उत्तरी आंतरिक क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर, कर्नाटक, ओडिशा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार बन रहे हैं।

कहां रिकॉर्ड किया गया सबसे अधिक तापमान
कल, देश भर में बांदा (पूर्वी उत्तर प्रदेश) में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था

कहां रिकॉर्ड किया गया सबसे कम तापमान
कल, 3 जून को देश के मैदानी इलाकों में मेडक (तेलंगाना) में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Subscribe to our daily hindi newsletter