उत्तराखंड-पंजाब सहित कई राज्यों में भीषण गर्मी, इन हिस्सों में बारिश व आंधी के आसार

अगले 5 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं।

By Dayanidhi

On: Thursday 09 June 2022
 

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 09 जून को असम और मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं।

वहीं अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के अलग-अलग हिस्सों में भी भारी वर्षा होने की आशंका जताई गई है।

अगले 5 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं। 11 और 12 जून को कोंकण और गोवा के अलग-अलग हिस्सों में भी जमकर बरसेंगे बादल

आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।  

वहीं झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा रायलसीमा के अलग-अलग हिस्सों, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के अलग-अलग हिस्सों, कोंकण और गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की दर से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

कहां चलेगी हीट वेव या लू
आज उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, दक्षिण उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में लू या हीट वेव चलने के आसार हैं। 09 और 10 जून के दौरान ओडिशा में भी लू चलने के आसार हैं।

कहां पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दक्षिण भारत के बेंगलुरु से लेकर केरल में अटका हुआ है और यह धीरे-धीरे देश के अन्य भागों में पहुंचेगा। अनुमान जताया गया है कि 11 जून से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज पूर्वी मध्य अरब सागर और अंडमान सागर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका है।

वहीं दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तेज हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने की आसार हैं।

मौसम संबंधी उपरोक्त गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की सलाह दी है।

Source : IMD

कहां महसूस हुई हीट वेव या लू
कल पूर्वी विदर्भ के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, उत्तर-पश्चिम राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली, दक्षिण उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ के पश्चिमी हिस्सों और आंतरिक ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में लू या हीट वेव महसूस की गई।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल गंगानगर (पश्चिम राजस्थान) और ब्रह्मपुरी (विदर्भ) में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
कल देश के मैदानी इलाकों में फतेहगढ़ (पूर्वी उत्तर प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 08 जून को 8:30 से 5:30 के दौरान तटीय कर्नाटक, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी के कुछ हिस्सों, कराईकल, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा अरुणाचल प्रदेश में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी बारिश दर्ज की गई  
कल 08 जून को 8:30 से 5:30 के दौरान गंगटोक और ईटानगर प्रत्येक जगह 2 सेमी, बीदर, सिलचर और पोर्ट ब्लेयर प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी
कल 08 जून को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में बौछारों के साथ आंधी चली। आज 5:30 बजे के दौरान भी मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।

Subscribe to our daily hindi newsletter