वैज्ञानिकों ने पौधों की पांच नई प्रजातियों का लगाया पता

कुछ प्रजातियां अत्यधिक विशिष्ट हैं, बहुत कम मिट्टी या पानी के साथ खुले चट्टानों में उगती हैं, जबकि कुछ को बीज से अंकुरण के लिए आग की आवश्यकता होती है।

By Dayanidhi

On: Monday 26 July 2021
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स, जैक्विमोंटिया पौधे की एक प्रजाति

जैक्विमोंटिया चोइसी की लगभग 120 प्रजातियां उष्णकटिबंधीय इलाकों में पाई जाती हैं। लेकिन इनकी अधिकांश प्रजातियां नवोष्ण कटिबंधी या न्योट्रोपिकल हैं, इनकी ब्राजील में सबसे अधिक विविधता देखी गई है। इनकी अधिकांश प्रजातियां सुंदर नीले फूलों वाली होती हैं।   

अब वैज्ञानिकों ने बोलिवियाई एंडीज में इसी जाति के पौधों की पांच नई प्रजातियों की पहचान की है। ये सभी प्रजातियां जेक्विमोंटिया जीनस का हिस्सा हैं, जो सुंदर नीले फूलों वाले पौधे हैं।

जहां एक ओर दुनिया भर में जैव विविधता का तेजी नुकसान हो रहा है, वहीं नए पौधों की प्रजातियों की पहचान करना उनकी रक्षा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस नए अध्ययन में अब बोलीविया और पेरू में पाई जाने वाली 28 जैक्विमोंटिया प्रजातियों का वर्गीकरण और वर्णन किया गया है। अध्ययन एक्सेटर और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालयों और रॉयल बॉटनिकल गार्डन और केव के सहयोग द्वारा किया गया है।  

एक्सेटर और केव विश्वविद्यालय के रोजी क्लेग ने कहा कि उष्णकटिबंधीय इलाकों में कई पौधों की प्रजातियों की पहचान और वर्गीकरण नहीं किया गया है। उन्होंने जोड़ते हुए कहा यदि आप नहीं जानते कि एक प्रजाति क्या है, तो आप इसे संरक्षित नहीं कर सकते हैं।

शोधकर्ता ने कहा कि बोलीविया में स्थानीय सहयोगियों के साथ काम करते हुए, हमने पांच नई जैक्वेमोंटिया प्रजातियों की पहचान की है और अब तक के शोध में हमने पाया कि इनमें से अधिकतर दुर्लभ प्रजातियां हैं।

जैक्वेमोंटिया के पौधे अक्सर खुले, झाड़ीदार या घास वाली जगहों में उगते हैं, हालांकि यहां तक कि व्यापक प्रजातियां अक्सर उनके वितरण में अलग-अलग जगहों पर बिखरी हुई होती हैं। कुछ प्रजातियां अत्यधिक विशिष्ट होती हैं, बहुत कम मिट्टी या पानी के साथ खुले चट्टानों पर भी बढ़ती हैं, जबकि कुछ को बीज से अंकुरण के लिए आग की आवश्यकता होती है।

शोधकर्ता अब इन प्रजातियों के बारे में और अधिक खोज करना चाहते हैं और जहां प्रत्येक को वर्तमान में खोजा गया है, इनमें से कुछ केवल एक ही स्थान पर पाए गए हैं। एक छोटे से क्षेत्र तक सीमित रहने वाले पौधे आक्रामक प्रजातियों के आगमन और कृषि, खनन, सड़क और जलाशय निर्माण की वजह से इनके आवासों के विनाश जैसे खतरों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील हैं।

क्लेग का वर्तमान कार्य रॉक आउटक्रॉप्स पर केंद्रित है, जहां कुछ जैक्वेमोंटिया प्रजातियां पाई जाती हैं, हालांकि अध्ययन में वर्णित नई प्रजातियां एंडियन ढलानों पर पाई जाती हैं। उन्होंने आगे जोड़ते हुए बताया कि रॉक आउटक्रॉप पूरे दक्षिण अमेरिका में कई रूपों में सामने आते हैं, विभिन्न भूविज्ञान और उन पर उगने वाले विभिन्न पौधों के साथ इनको देखा गया है।

शोधकर्ता ने कहा कि पौधों की पहचान करने के साथ-साथ, हम इन आवासों और व्यापक पारिस्थितिक तंत्र में उनकी भूमिका के बारे में अधिक जानना चाहते हैं। जैक्वेमोंटिया और रॉक आउटक्रॉप पर अन्य पौधे बहुत कठोर परिस्थितियों में जीवित रह सकते हैं, इसलिए उनके माध्यम से हम इस बारे में अधिक जानकारी जुटा सकते हैं कि पौधे किस तरह प्रतिक्रिया दे सकते हैं और जलवायु परिवर्तन से कैसे निपट सकते हैं।

ऑक्सफोर्ड और केव विश्वविद्यालय के जॉन वुड ने कहा बोलीविया में सहयोगियों के साथ काम करने वाले यूके संस्थानों के बीच सहयोग प्रजातियों और उनके आवासों की पहचान और संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है। यह अध्ययन केव बुलेटिन पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

पांच नई पहचानी गई प्रजातियों का नाम इस तरह दिया गया है

1.जैक्वेमोंटिया बोलिवियाना

2.जैक्वेमोंटिया क्यूस्पिडाटा

3.जैक्वेमोंटिया लॉन्गिपेडुनकुलाटा

4.जैक्वेमोंटिया मायरा

5.जैक्वेमोंटिया चुक्विसेन्सिस

Subscribe to our daily hindi newsletter