आबादी बढ़ने के साथ हंपबैक व्हेल कम विलाप करती हैं: शोध

जैसे-जैसे व्हेल का घनत्व बढ़ता गया, उनका प्रेमालाप करने का तरीका बदलता गया। जबकि 2004 में 10 में से दो नर गायक हुआ करते थे, एक दशक बाद यह अनुपात घटकर 10 में से केवल एक रह गया।

By Dayanidhi

On: Friday 24 February 2023
 
हंपबैक व्हेल, फोटो साभार : विकिमीडिया कॉमन्स, रोबी शेड

हम्पबैक व्हेल द्वारा निकाली गई उदास धुनें वास्तव में अकेलेपन का संकेत हो सकती हैं। हंपबैक व्हेल पर नजर रखने वाले वैज्ञानिकों ने पाया कि जैसे-जैसे उनकी आबादी बढ़ती गई, साथियों को खोजने के लिए व्हेल कम भटकती देखी गई।

समुद्री जीव विज्ञानी रेबेका डनलप ने कहा, हंपबैक व्हेल जोर से गीत गाती है और समुद्र में दूर तक यात्रा करती है। डनलप ने दो दशकों से अधिक समय तक ग्रेट बैरियर रीफ के पास प्रजनन करने वाली हंपबैक व्हेल का अध्ययन किया है।

उन्होंने देखा कि दुनिया की सबसे बड़ी संरक्षण सफलता की कहानियों में से एक व्यावसायिक व्हेलिंग के अंत के बाद व्हेल की संख्या में नाटकीय रूप से वृद्धि हुई है।

ब्रिस्बेन में यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड से जुड़े डनलप ने कहा, वास्तव में गायकों को ढूंढना मुश्किल हो रहा था। जब उनकी संख्या कम थी, तो वे बहुत गाना गाते थे अब जब उनकी संख्या बहुत अधिक है, तो अधिक गाना गाने की जरूरत ही नहीं पड़ती है।

वैज्ञानिकों ने पहली बार 1970 के दशक में हंपबैक व्हेल के गीतों को सुनना और अध्ययन करना शुरू किया, इसके लिए पानी के नीचे के माइक्रोफोन  से मदद मिली। केवल नर व्हेल ही गाती हैं और ऐसा माना जाता है कि धुनें साथियों को आकर्षित करने और प्रभुत्व स्थापित करने में अहम भूमिका निभाती हैं।

पूर्वी ऑस्ट्रेलिया की हंपबैक व्हेल 1960 के दशक में क्षेत्रीय स्तर पर विलुप्त होने का सामना कर रही थीं, लगभग 200 व्हेल ही बची थीं। लेकिन संख्या बढ़ी और 2015 तक 27,000 व्हेल तक पहुंच गई।

जैसे-जैसे व्हेल का घनत्व बढ़ता गया, उनका प्रेमालाप करने का तरीका बदलता गया। जबकि 2004 में 10 में से दो नर गायक हुआ करते थे, एक दशक बाद यह अनुपात घटकर 10 में से केवल एक रह गया।

डनलप का अनुमान है कि गाने ने साथियों को आकर्षित करने में एक बड़ी भूमिका निभाई थी जब आबादी खतरनाक रूप से कम हो गई थी। उन्होंने कहा इस क्षेत्र में अन्य व्हेलों को ढूंढना मुश्किल था, क्योंकि वहां इनकी संख्या अधिक नहीं थी।

उन्होंने बताया, जब व्हेलें अधिक आबादी में रहती है, तो एक साथी की तलाश करने वाले नर को भी प्रतियोगिता से बाहर निकलना पड़ता है और गायन अन्य साथी को इशारा  दे सकता है।

कनाडा के डलहौजी विश्वविद्यालय के समुद्री जीव विज्ञानी बोरिस वर्म, ने कहा, जैसे-जैसे जानवरों की आबादी ठीक होती है, वे अपना व्यवहार बदलते हैं, उनकी अलग-अलग बाधाएं होती हैं।

निश्चित रूप से, समुद्र अभी भी शोर कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं की रिपोर्ट में गायन और शारीरिक धक्का-मुक्की के संयोजन से कई हंपबैक लुभाते हैं।

इंग्लैंड में प्लायमाउथ समुद्री जीवविज्ञानी विश्वविद्यालय, ने कहा, जब वे अध्ययन कर रहे थे तब जानवरों में इतनी बड़ी वृद्धि ने उन्हें व्यवहार में बदलाव के बारे में जानकारी प्रदान करने का एक अनूठा अवसर दिया।

इनग्राम ने कहा कि जबकि हंपबैक व्हेल अपनी संख्या कम होने से बहुत पहले गायक रहे होंगे, नया अध्ययन इस बात पर प्रकाश डालता है कि उनके जीवित रहने और ठीक होने के लिए उनके विस्तृत और सुंदर गीत कितने जरूरी थे।

उन्होंने कहा स्पष्ट रूप से गायन अविश्वसनीय रूप से मूल्यवान हो गया जब उनकी संख्या बहुत कम थी। यह शोध नेचर कम्युनिकेशंस बायोलॉजी नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

Subscribe to our daily hindi newsletter