बागवानी उत्पादन 355.25 मिलियन टन होने का अनुमान, 8.07 मिलियन टन की वृद्धि

बागवानी फसलों के क्षेत्रफल व उत्पादन के संबंध में वर्ष 2022-23 का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी

By DTE Staff
Published: Thursday 18 January 2024
फोटो: अश्विनी सिन्हा

 

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने वर्ष 2022-23 के लिए विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी कर दिया है। वर्ष 2022-23 में कुल बागवानी उत्पादन 355.25 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो कि वर्ष 2021-22 (अंतिम) की तुलना में लगभग 8.07 मिलियन टन अधिक (2.32 प्रतिशत की वृद्धि) है।

राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों और अन्य सरकारी स्रोत एजेंसियों से प्राप्त सूचना के आधार पर संकलित वर्ष 2022-23 के तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार फलों, सब्जियों, रोपण फसलों, मसालों, फूलों व शहद के उत्पादन में वृद्धि अनुमानित है। फलों का उत्पादन वर्ष 2021-22 में 107.51 मिलियन टन से बढ़कर वर्ष 2022-23 में 109.53 मिलियन टन होने का अनुमान है।

इसी तरह, सब्जियों का उत्पादन वर्ष 2022-23 में 213.88 मिलियन टन होने का अनुमान है जबकि वर्ष 2021-22 में उत्पादन 209.14 मिलियन टन था। रोपण फसलों का उत्पादन वर्ष 2021-22 में 15.76 मिलियन टन से बढ़कर वर्ष 2022-23 में 16.84 मिलियन टन होने का अनुमान है अर्थात लगभग 6.80 प्रतिशत की वृद्धि अनुमानित है।

आलू का उत्पादन 60.22 मिलियन टन होने की उम्मीद है जबकि वर्ष 2021-22 में उत्पादन 56.18 मिलियन था। टमाटर का उत्पादन वर्ष 2021-22 में 20.69 मिलियन टन की अपेक्षा वर्ष 2022-23 में 20.37 मिलियन टन होने की उम्मीद है।

कुल बागवानी

2021-22
(अंतिम)

2022-23
(दूसरा अग्रिम अनुमान)

2022-23
(तीसरा अग्रिम अनुमान)

क्षेत्रफल (मिलियन हेक्टेयर में)

28.04

28.12

28.34

उत्पादन (मिलियन टन में)

347.18

351.92

355.25

 

Subscribe to Weekly Newsletter :