अगले 6 घंटों के दौरान कमजोर पड़ सकता है चक्रवाती तूफान शाहीन

गंभीर चक्रवाती तूफान 'शाहीन' पिछले 06 घंटों के दौरान लगभग 09 किमी प्रति घंटे की गति के साथ पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।

By Dayanidhi
Published: Monday 04 October 2021
स्रोत : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)

मौसम विभाग ने कहा है कि खतरनाक चक्रवाती तूफान 'शाहीन' ओमान की खाड़ी और इससे सटे इलाकों के ऊपर से पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ गया है। 04 अक्टूबर यानी आज 12:30 से 1:00 बजे के दौरान ओमान तट को पार कर गया है। अब यह मस्कट से लगभग 120 किमी पश्चिम, उत्तर-पश्चिम में (ओमान) में इसने एक भीषण चक्रवाती तूफान का रूप अख्तियार कर लिया है।

95 से 105 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं और तेज होकर 115 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील हो रही हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवाती तूफान शाहीन भारतीय तटों से दूर चला गया है और इसका प्रभाव भूमि पर महसूस नहीं होगा।

मौसम विभाग ने बताया कि उपग्रह इन्सैट-3डी इमेजरी के अनुसार, ओमान और ओमान की खाड़ी पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। बादलों का शीर्ष न्यूनतम  तापमान शून्य से 68 डिग्री सेल्सियस नीचे है।

4 अक्टूबर, 2021 के 12 बजे के दौरान यूटीसी पर आधारित उत्तरी ओमान और आसपास के संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर चक्रवाती तूफान "शाहीन" पूर्वानुमान ट्रैक

मौसम विभाग ने बताया कि अनुमानित अधिकतम निरंतर चलने वाली हवा की गति 40 मील से लेकर 50 समुद्री मील तक है। ओमान की खाड़ी के ऊपर और उत्तरी ओमान तट पर समुद्र की स्थिति में काफी हलचल है, अनुमानित केंद्रीय दबाव 990 एचपीए है।

गंभीर चक्रवाती तूफान 'शाहीन' पिछले 06 घंटों के दौरान लगभग 09 किमी प्रति घंटे की गति के साथ पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। अब तक शाहीन तूफान के ओमान और ईरान में भारी तबाही मचाने की खबर है। शाम को तूफान के उत्तरी ओमान तट से गुजरने के चलते हवा की गति 139 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई।

मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवाती तूफान के कमजोर होकर आज, 04 अक्टूबर को 5:30 बजे उत्तरी ओमान ओमान और इससे सटे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पास, मस्कट (ओमान) से लगभग 160 किमी पश्चिम में है। इसके पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 06 घंटों के दौरान गहरे दबाव में पड़कर कमजोर होने के आसार हैं।

Subscribe to Weekly Newsletter :