आज रात तक भीषण चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा शाहीन

चक्रवाती तूफान शाहीन के अगले 36 घंटों के दौरान पश्चिम, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के आसार हैं

By Dayanidhi
Published: Friday 01 October 2021
स्रोत : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)

मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात तट से दूर उत्तर-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक गहरा दबाव बना है पिछले 6 घंटों से यह लगभग 25 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। अब यह चक्रवाती तूफान 'शाहीन' में बदल गया हैं।

आज, 1 अक्टूबर को 05:30 बजे के दौरान यह गुजरात के देवभूमि द्वारका से लगभग 400 किमी पश्चिम-उत्तर पश्चिम, कराची (पाकिस्तान) से 260 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और चाबहार पोर्ट (ईरान) से 530 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में।

इसके अगले 24 घंटों के दौरान और भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने और अगले 36 घंटों के दौरान पश्चिम, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के आसार हैं। इसके बाद इसके पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम की ओर मुड़कर मकरान तट की ओर बढ़ने, ओमान की खाड़ी की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होने का अनुमान है।

वहीं दक्षिण बिहार और उससे सटे झारखंड पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है जो अब दक्षिण, पश्चिम बिहार और इससे सटे इलाकों में स्थित है। इससे संबंधित चक्रवाती प्रसार औसत समुद्र तल से 7.6 किमी तक फैला हुआ है। पूर्वी बंगाल की खाड़ी से दक्षिण आंध्र प्रदेश तट तक ट्रफ रेखा औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर बनी हुई है। चक्रवाती तूफान शाहीन भारतीय तट से दूर जा रहा है और इसका प्रभाव मुख्यत: भूमि पर महसूस नहीं होगा।

चक्रवाती तूफान शाहीन के चलते मछुआरों को समुद्र और इनके तटों से दूर रहने की चेतावनी

आज उत्तर-पूर्व और आस-पास के उत्तर-पश्चिम अरब सागर और पाकिस्तान के साथ-साथ मकरान तटों पर 90 से 100 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तेज हवाएं 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने के आसार हैं। वहीं गुजरात तट पर 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका है। शाम से मध्य अरब सागर के ऊपर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने के आसार हैं।

आज पूर्वोत्तर अरब सागर, गुजरात तट और इससे सटे पूर्व-मध्य अरब सागर और पाकिस्तान तट के साथ-साथ उत्तरी महाराष्ट्र तट पर समुद्र में खतरनाक हलचल होने की आशंका जताई गई है। दक्षिण पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि 01 और 02 अक्टूबर तक उत्तर और आसपास के मध्य अरब सागर और गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र के तटों पर मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान शाहीन को लेकर कहा कि अधिकांश मॉडल यह संकेत दे रहे हैं कि उत्तर अरब सागर के पार पश्चिम, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए यह और तेज होगा। कुछ मॉडल संकेत दे रहे हैं कि प्रणाली बाद में तेजी से कमजोर पड़ने के साथ एक चक्रवाती तूफान के रूप में मकरान तट को पार करेगा, जबकि कुछ मॉडल संकेत दे रहे हैं कि यह पाकिस्तान के साथ-साथ मकरान तट पर भी जाएगा।

द वेदर चैनल ने आईआईटी बॉम्बे के एक एसोसिएट प्रोफेसर श्रीधर बालासुब्रमण्यम ने कहा कि समुद्र की सतह का तापमान (एसएसटी) 28 से 29 डिग्री सेल्सियस है जोकि बहुत ज्यादा नहीं है। हवा भी मैडेन-जूलियन ऑसिलेशन भी बहुत अनुकूल नहीं है। मानसून का निम्न-स्तरीय जेट, जो अरब सागर से प्रचुर मात्रा में नमी लाती है। 

वेबसाइट अर्थ नल स्कूल के मुताबिक संयुक्त राज्य अमेरिका के ग्लोबल फोरकास्टिंग सिस्टम (जीएफएस) के आंकड़ों के मुताबिक, यह प्रायद्वीपीय भारत की चौड़ाई में कम दबाव वाले क्षेत्र के रूप में आगे बढ़  सकता है और अरब सागर में फिर से उभर सकता है।

Subscribe to Weekly Newsletter :