अंडमान-निकोबार द्वीप समूह समेत इन हिस्सों में भारी बारिश के आसार

अगले 5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, केरल और तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।

By Dayanidhi
Published: Friday 08 October 2021
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक एक चक्रवाती प्रसार कर्नाटक तट से पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर बना हुआ है, यह समुद्र तल से औसतन 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। उत्तर की ओर हल्की हलचल के साथ अगले 4 से 5 दिनों तक इसके यहीं बने रहने की संभावना है।

एक ट्रफ रेखा इस चक्रवाती प्रसार से पूर्व मध्य अरब सागर पर दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा में आंध्र प्रदेश तट से सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक जाती है। मौसम संबंधी इन बदलावों के चलते अगले 5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, केरल और तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने कहा है कि मौसम संबंधी उपरोक्त गतिविधियों के चलते आज, 08 अक्टूबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। वहीं कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक और केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। 10 और 11अक्टूबर को तमिलनाडु में जमकर बरसेंगे बादल।

आज कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें, कहां गिरेगी बिजली, कहां चलेगी तेज हवाएं
आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

आईएमडी की मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज कर्नाटक तट के साथ-साथ पूर्वी मध्य अरब सागर में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की दर से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 07 अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान मध्य महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, असम और मेघालय, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, कोंकण और गोवा, सौराष्ट्र और कच्छ, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल, 07 अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान हुट बे में 5 सेमी, बालासोर और पोर्ट ब्लेयर, डायमंड हार्बर, दीघा, क्योझरगढ़, रत्नागिरी, लॉन्ग आइलैंड्स और धार प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 07 अक्टूबर को 8:30 के दौरान मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर और मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और रायलसीमा में गरज के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।

कल कहां दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान
कल, जैसलमेर (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम  तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कल कहां दर्ज किया गया सबसे कम तापमान
कल, देश के मैदानी इलाकों में सीकर (पूर्वी राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Subscribe to Weekly Newsletter :