पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी के आसार

आज उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर चलने की आशंका व्यक्त की गई है।

By Dayanidhi
Published: Wednesday 22 December 2021
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी पाकिस्तान और निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तरों पर चक्रवाती प्रसार के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। मौसम संबंधी इन गतिविधियों के चलते 22 और 23 दिसंबर को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा या बर्फबारी होने के आसार हैं।

आज 22 दिसंबर को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर चलने की आशंका व्यक्त की गई है।

आज कहां छाएगा कोहरा
आज पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाने का अनुमान है।

आज कहां गिरेगी बिजली, कहां चलेगी तेज हवाएं और कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में  बिजली गिरनेओलावृष्टि और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।  

मौसम विभाग ने बताया कि एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभों जिसमें से पहला 22 से और दूसरा 26 दिसंबर से सक्रिय होगा। इसके उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की बहुत अधिक आशंका है।  

मौसम विभाग ने कहा कि दो पश्चिमी विक्षोभों के चलते 24 से 29 दिसंबर के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से भारी बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान  है, वहीं 27 दिसंबर को कश्मीर के इलाकों में और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं।

26 से 29 दिसंबर के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में भी हल्की वर्षा होने का अनुमान है।  

पूर्वोत्तर भारत में बारिश और ओलावृष्टि
22 और 23 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि के आसार हैं। 22 दिसंबर को असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में भी ओलावृष्टि होने की आशंका व्यक्त की गई है। वहीं अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की वर्षा होने के आसार हैं।

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 5:30 के दौरान उत्तरी पंजाब, दिल्ली, उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी बिहार, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा छाया रहा।

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज 05:30 बजे के दौरान अमृतसर, दिल्ली (सफदरजंग), बरेली, पूर्णिया, ईटानगर और कैलाशहर प्रत्येक जगह दृश्यता 500 मीटर या उससे कम दर्ज की गई।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहा। वहीं कल सौराष्ट्र और कच्छ, विदर्भ, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में तटीय इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।

कल पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ स्थानों पर, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, गुजरात, छत्तीसगढ़ और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भी न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा।  

कल झारखंड, उत्तराखंड में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
कल पश्चिम उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर, रायलसीमा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भी न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल, देश के मैदानी इलाकों में नौगांव (पूर्वी मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, मध्य प्रदेश और ओडिशा के कुछ स्थानों पर, झारखंड, विदर्भ, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।

कल छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर, सौराष्ट्र और कच्छ, तटीय कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर, बिहार, तेलंगाना और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल, अलापुझा (केरल और माहे) में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Subscribe to Weekly Newsletter :