उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी, शीतलहर और कड़ाके की ठंड

आज बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की वर्षा हो सकती है

By Dayanidhi
Published: Tuesday 25 January 2022
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती प्रसार के रूप में पंजाब और इसके समीपवर्ती इलाकों के निचले ट्रोपास्फेरिक स्तरों में जारी है। एक चक्रवाती प्रसार झारखंड और इससे सटे इलाकों के निचले ट्रोपास्फेरिक स्तरों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा पंजाब के ऊपर चक्रवाती प्रसार के रूप में निचले ट्रोपास्फेरिक स्तरों पर झारखंड तक जाती है।  

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए कहा है कि आज 25 जनवरी को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

आज 25 जनवरी को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की वर्षा होने की संभावना है।

25 और 26 जनवरी के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

आज यहां छाएगा घना कोहरा
आज 25 जनवरी को पंजाब और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाएगा। वहीं आज हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा।

आज यहां पड़ेगी कड़ाके की ठंड
आज पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं, वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। वहीं उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग इलाकों में ठंड पड़ने की आशंका व्यक्त की गई है।

आज यहां चलेगी शीतलहर
आज सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग इलाकों में भारी शीतलहर चलने के आसार हैं। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर चलने की आशंका है।

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान पंजाब, उत्तर पश्चिमी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग तटीय हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया। वहीं कल हरियाणा और चंडीगढ़, दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी बिहार, झारखंड और तटीय ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरा देखा गया।

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान भटिंडा में दृश्यता 0 मीटर, अमृतसर, गंगानगर हर जगह दृश्यता 25 मीटर, पालम (दिल्ली) में दृश्यता 50 मीटर, दीघा और कोलकाता हर जगह दृश्यता 50 मीटर, चंडीगढ़, हिसार और सफदरजंग (दिल्ली) हर जगह दृश्यता 200 मीटर, झांसी, पूर्णिया, एमओ रांची, डायमंड हार्बर, चांदबली और पुरी प्रत्येक दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल गुजरात के कई हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा के अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।

कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश हिस्सों, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ, केरल और माहे के अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस) नीचे रहा।

देश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा तथा देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में सीकर (पश्चिम राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब और मराठवाड़ा के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहा।

कल उत्तराखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश और झारखंड के कई इलाकों, राजस्थान, गुजरात, विदर्भ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।

वहीं कल पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, मध्य महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कई हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों में, ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल के. पारामाथी (तमिलनाडु) में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां पड़ी कड़ाके की ठंड
कल हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ी। वहीं हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में भी ठंड महसूस की गई।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 24 जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, जम्मू और कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद तथा उत्तराखंड के कई इलाकों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

Subscribe to Weekly Newsletter :