उत्तर भारत में कोहरे का साया व शीतलहर का सितम जारी, जानें अन्य हिस्सों का हाल

अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान लगाया गया है।

By Dayanidhi
Published: Friday 19 January 2024
फोटो साभार : विकिमीडिया कॉमन्स

देश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। खासकर पंजाब के कई इलाकों तथा हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान तीन से छह डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। जबकि, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सात से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच झूल रहा है।

वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों तथा राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे लुढ़क गया है

हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और उसके बाद न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

इसी तरह आने वाले दो दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में भी कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है, उसके बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का अनुमान लगाया गया है।

मौसम विभाग की मानें तो उपरोक्त हिस्सों को छोड़कर अगले पांच दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

कहां रहेगा ठंड का कहर?
लुढ़कते तापमान की वजह से आज, पश्चिम उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में भीषण ठंड के प्रकोप की आशंका जताई गई है, लोगों को इससे बचने की सलाह दी गई है।

वहीं आज, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग इलाकों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।

कल, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लोगों को भारी ठंड का कहर झेलना पड़ा, जबकि, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों और हरियाणा तथा उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी कड़ाके की ठंड पड़ी।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में लोगों को भीषण शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है। जबकि, हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। कल, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप रहा।

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में पाला पड़ने से ठंड में और इजाफा होने की आशंका जताई गई है

कहा छाएगा कोहरा?
कोहरे के कारण देश के कई हिस्सों में धूप जमीन तक नहीं पहुंच पा रही है तथा लोगों को इसके कारण यातायात संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों तक कोहरे से निजात मिलने के आसार नहीं हैं। खासकर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घना कोहरा छाने की आशंका जताई गई है।  

वहीं, उत्तराखंड और झारखंड के अलग-अलग इलाकों,  हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

कल, पंजाब के कई हिस्सों में बहुत घना कोहरा देखा गया, जबकि, पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग  इलाकों, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, वहीं कल, पूर्वी राजस्थान और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में मध्यम कोहरा देखा गया।

कोहरे के कारण जिन हिस्सों में दृश्यता कम रही उनमें, पंजाब के बठिंडा में दृश्यता शून्य रही, अमृतसर और पटियाला प्रत्येक जगह दृश्यता 25 मीटर,  पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर में दृश्यता शून्य रही, गंगानगर और चूरू प्रत्येक जगह दृश्यता 50 मीटर, हरियाणा और चंडीगढ़ के चंडीगढ़ और हिसार प्रत्येक जगह दृश्यता 50 मीटर, अंबाला में दृश्यता 200 मीटर रही।   

वहीं कल, दिल्ली के पालम और सफदरजंग प्रत्येक जगह दृश्यता 50 मीटर, पूर्वी राजस्थान के जयपुर में दृश्यता 50 मीटर, त्रिपुरा के अगरतला में दृश्यता 50 मीटर, उत्तराखंड के देहरादून में दृश्यता 200 मीटर, पूर्वी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में दृश्यता 200 मीटर, बिहार के पूर्णिया और भागलपुर प्रत्येक जगह दृश्यता 500 मीटर, झारखंड के रांची में दृश्यता 200 मीटर, ओडिशा के झारसुगुड़ा में दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 18 जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में गंगा के कुछ तटीय इलाकों, बिहार, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई एक सेमी या उससे अधिक बारिश
कल, 18 जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों के रैदिघी में 2 सेमी, चकदाह, कल्याणी और निमपिथ प्रत्येक जगह 1 सेमी, मणिपुर के उखरूल में 1 सेमी, अरुणाचल प्रदेश के ताकसिंग और पक्के_केसांग प्रत्येक जगह 1 सेमी, झारखंड के जगन्नाथपुर में 3 सेमी, सिमडेगा में 2 सेमी, किरीबुरू में 1 सेमी, ओडिशा के बांग्रीपोशी में 2 सेमी, जोशीपुर और राउरकेला प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों, लुधियाना (पंजाब) में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल,  पुनालुर (केरल) में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to Weekly Newsletter :