उत्तराखंड में बर्फबारी, उत्तर प्रदेश में भारी बारिश तथा इन राज्यों में ओलावृष्टि के आसार

आज पूर्वी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की आशंका है

By Dayanidhi
Published: Wednesday 29 December 2021
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती प्रसार के रूप में पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू और कश्मीर के निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर स्थित है। वहीं एक ट्रफ रेखा दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से दक्षिण बिहार, उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड तक जाती है। एक चक्रवाती प्रसार उत्तर प्रदेश के मध्य भागों में निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तरों पर बना हुआ है।  

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्पन्न उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों के चलते मौसम विभाग ने बताया है कि 29 दिसंबर यानी आज उत्तराखंड में हल्की से मध्यम वर्षा या बर्फबारी होने का अनुमान है। वहीं आज उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं।

आज पूर्वी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की आशंका है। 29 और 30 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में और 30 दिसंबर को नागालैंड में मौसम की इसी गतिवधि के जारी रहने के आसार हैं।

29 से 30 दिसंबर के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है, इसी दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

उत्तर पश्चिम, मध्य, पूर्व, पूर्वोत्तर और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान के सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने का अनुमान है।

अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और उसके बाद कोई बदलाव नहीं होगा। अगले 24 घंटों के दौरान मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा और उसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की आशंका है।

अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
29 और 30 दिसंबर को बिहार में शीतलहर चलने के आसार हैं।

अगले 2 दिनों के दौरान सुबह और शाम पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा कोहरा छाने की आशंका है। वहीं 30 और 31 दिसंबर को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और 31 दिसंबर और 01 जनवरी के दौरान पूर्वी भारत में घना कोहरा छाने के आसार हैं।

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 5:30 के दौरान दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा, राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, बिहार और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा देखा गया।

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान दिल्ली (सफदरजंग और पालम), लखनऊ और कैलाशहर प्रत्येक जगह दृश्यता 200 मीटर, बीकानेर, जैसलमेर, राजकोट, कोटा, भोपाल, सागर, झांसी, ग्वालियर, अकोला, वाराणसी, गया और पारादीप प्रत्येक जगह दृश्यता 500 मीटर रही।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
कल, देश के मैदानी इलाकों में लुधियाना (पंजाब) में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल दक्षिण राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर और दक्षिण उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहा। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

वहीं कल पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भागों, गुजरात के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा।
कल सौराष्ट्र और कच्छ, उत्तरी राजस्थान, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।   

कल, मंगलुरु (तटीय कर्नाटक) में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 28 दिसंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर, हरियाणा और दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश, गुजरात, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल 28 दिसंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान पश्चिम राजस्थान के जोधपुर में 1 सेमी, पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 2 सेमी और बापटपुर में 1 सेमी, पश्चिम मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में 1 सेमी,  पूर्वी मध्य प्रदेश के मंडला में 3 सेमी, सागर और जबलपुर हर जगह 2 सेमी, सतना, छिंदवाड़ा हर जगह 1 सेमी,  झारखंड के डाल्टोंगांग में 3 सेमी विदर्भ के अकोला में 4 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Subscribe to Weekly Newsletter :