मौसम का मिजाज: देश के एक हिस्से में बारिश तो दूसरे हिस्से में लू

उत्तर भारत के इन हिस्सों में 23 और 24 मार्च को गरज के साथ बारिश या बर्फबारी हो सकती है

By Dayanidhi
Published: Tuesday 22 March 2022

मौसम विभाग के मुताबिक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद तथा हिमाचल प्रदेश में 23 और 24 मार्च को और 24 मार्च को उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

वहीं अगले 5 दिनों के दौरान केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में गरज के साथ बौछारें पड़ने बिजली गिरने के आसार हैं

अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ हल्की से भारी वर्षा होने का अनुमान है। वहीं 24 और 25 मार्च को अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

लू या हीट वेव की चेतावनी
आज यानी 22 मार्च को पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव चलने की प्रबल आसार हैं

आज दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में  गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका जताई गई है।

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज 22 मार्च को उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और म्यांमार तट पर और उसके ऊपर 55 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार मैं तब्दील होने के आसार हैं।

इसके बाद के 12 घंटों के लिए म्यांमार तट और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर के साथ-साथ धीरे-धीरे 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं की रफ्तार घटकर 65 किमी प्रति घंटे में बदलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक इन इलाकों में मछुआरों तथा सभी पर्यटन संबंधी गतिविधियों पर रोक लगाने की सलाह दी है।

कल कहां महसूस की गई लू या हीट वेव
कल हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग हिस्सों में लू या हीट वेव महसूस की गई। वहीं पश्चिम राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भी लू या हीट वेव चली।

कहां रहा अधिकतम तापमान सबसे अधिक
कल देश भर में अकोला (विदर्भ) में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सबसे कम
कल देश के मैदानी इलाकों में भीलवाड़ा (पूर्वी राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 21 मार्च को 8:30 से 5:30 के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई इलाकों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के  साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी बारिश दर्ज की गई
कल 21 मार्च को 8:30 से 5:30 के दौरान लांग आइलैंड्स और नानकॉरी प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी
कल 21 मार्च को 8:30 से 5:30 के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में आंधी चली, मौसम के इसी तरह की गतिविधि आज भी देखने को मिल सकती है।

Subscribe to Weekly Newsletter :