मौसम अपडेट: तमिलनाडु-पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश तथा वज्रपात के आसार

अगले 2 दिनों के दौरान असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में सुबह-सुबह हल्के से मध्यम कोहरा छाने के आसार हैं

By Dayanidhi
Published: Tuesday 22 November 2022

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम पर बना डिप्रेशन आज यानी 22 नवंबर की सुबह के आसपास धीरे-धीरे एक कम दबाव के क्षेत्र में बदलकर कमजोर पड़ गया है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए आज 22 नवंबर को उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और इससे सटे रायलसीमा के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार जताए हैं

आज कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें तथा कहां होगा वज्रपात
आज तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा वज्रपात की आशंका जताती गई है

कहां छाएगा कोहरा
अगले 2 दिनों के दौरान असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में सुबह-सुबह हल्के से मध्यम कोहरा छाने के आसार हैं।

कहां होगा तापमान में बदलाव
अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है और इसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

अगले पांच दिनों के दौरान पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का पूर्वानुमान है।

अगले तीन दिनों के दौरान मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है और इसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

अगले दो दिनों के दौरान पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने और उसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का  अनुमान है।

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज यानी 22 नवंबर की सुबह दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और श्रीलंका के तटों पर 45 से 55 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की दर तक पहुंचने के आसार है।

वहीं आज मन्नार की खाड़ी में 40 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने का सुझाव दिया है।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 21 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अधिकांश हिस्सों, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
कल, देश के मैदानी इलाकों में चूरू (पश्चिम राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल, देश भर में बुलसर (गुजरात) में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to Weekly Newsletter :