मौसम अपडेट: इन हिस्सों में बर्फबारी, यहां तेज हवाओं के साथ होगी मूसलाधार बारिश

अगले दो दिनों के दौरान गुजरात में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है और इसके बाद कोई ज्यादा बदलाव नहीं होगा

By Dayanidhi
Published: Friday 18 November 2022

बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी तथा इसके निकटवर्ती इलाकों में एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके पश्चिम,उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने का अनुमान है और धीरे-धीरे 19 नवंबर के आसपास दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक दबाव में बदलने का अनुमान है।

अगले तीन दिनों के दौरान इसके तमिलनाडु-पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की ओर पश्चिम,उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए आज 18 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका जताई है

वहीं उपरोक्त के प्रभाव से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी सतही हवाओं के 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने के आसार हैं।

एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से 18 और 19 नवंबर को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद और 19 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान लगाया गया है।

आज कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें तथा कहां गिरेगी बिजली
आज दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने के आसार हैं

कहां छाएगा कोहरा
अगले दो दिनों के दौरान असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में सुबह-सुबह हल्के से मध्यम कोहरा छाने के आसार हैं।

कहां होगा तापमान में बदलाव
अगले दो दिनों के दौरान गुजरात में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है और इसके बाद कोई ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

वहीं अगले दो दिनों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है और इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

अगले पांच दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे अंडमान सागर, पूर्वी मध्य और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 40 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 17 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई 1 सेमी या उससे अधिक बारिश
कल 17 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान लॉन्ग आइलैंड में 3 सेमी, हुट बे में 2 सेमी, पोर्ट ब्लेयर, माया बंदर और कार निकोबार प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
कल, देश के मैदानी इलाकों में चूरू (पश्चिम राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल, देश भर में बुलसर (गुजरात ) में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to Weekly Newsletter :