मौसम अपडेट: इन हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश-बिजली तथा ओले गिरने के आसार

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ बिजली तथा ओले गिरने की आशंका जताई गई है

By Dayanidhi
Published: Wednesday 15 March 2023
फोटो साभार : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी स्तरों पर पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में लगातार सक्रिय है। इसकी वजह से दक्षिण-पूर्व राजस्थान और इसके निकटवर्ती इलाकों के निचले स्तरों में चक्रवाती प्रसार जारी है। मौसम संबंधी इस गतिविधि के चलते 15 मार्च यानी आज पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश होने तथा बिजली चमकने के आसार हैं।

वहीं आज 15 मार्च को अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है

आज अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने, गरज के साथ बारिश होने, वज्रपात और ओलावृष्टि होने के आसार हैं।

वहीं आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ बिजली तथा ओले गिरने की आशंका जताई गई है

आज पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, कोंकण और गोवा, कर्नाटक, केरल और माहे में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं के साथ वज्रपात के आसार हैं

मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 18 मार्च के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ बौछारें पड़ने, तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। इसी दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में बिजली तथा ओले गिरने के आसार हैं।

कैसा रहेगा तापमान और कहां-कहां होगा उतार चढ़ाव?
अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

वहीं अगले 24 घंटों के दौरान मध्य और पश्चिम भारत के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

कहां चली लू?
कल, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप रहा।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 14 मार्च को 8:30 से 5:30 के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय तथा उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुए या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कहां चली आंधी, कहां हुई ओलावृष्टि?
कल, 14 मार्च को 8:30 से 5:30 के दौरान अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी चली और ओलावृष्टि हुई।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, सुंदरनगर (सौराष्ट्र और कच्छ) में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में सुपौल (बिहार) में न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to Weekly Newsletter :