मौसम अपडेट: जानें, देश के किन हिस्सों में होगी भारी बारिश और कहां चलेंगी खतरनाक हवाएं जाने मौसम का हाल

आज तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और रायलसीमा में 45-55 किमी प्रति घंटे की दर से तेज हवाएं चलने के आसार हैं

By Dayanidhi
Published: Wednesday 26 May 2021
Photo : Wikimedia Commons

मौसम विभाग के अनुसार आज 26 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने और 50-60 किमी प्रति घंटे तक की गति के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। बिहार में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे तक की दर से तेज हवाएं चलने की आशंका व्यक्त की गई है।

26 मई यानी आज छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे तक की दर से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में धूप खिली रहने तथा तापमान बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। पंजाब के अधिकतर जगहों पर धूप पड़ेगी तथा तापमान बढ़ना जारी रहने की वजह से लोगों को गर्मी के प्रकोप से गुजरना पड़ेगा। दो दिनों के बाद बादल छाने के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया गया है। यास तूफान के चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले तीन-चार दिनों में बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार हैं। 

ओडिशा में कुछ स्थानों भयंकर बारिश होने का अनुमान है, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों और झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने के आसार बन रहे हैं। असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। 

तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और रायलसीमा में 45-55 किमी प्रति घंटे की गति और तेलंगाना में  30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है।

उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी ओडिशा और उससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों पर 155-165 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली हवाओं के 185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने का अनुमान है। दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा के 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार तक पहुंचने की आशंका है।

मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन और दक्षिण तमिलनाडु तट पर 40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। पश्चिम-मध्य और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति खतरनाक बनी हुई है।

Subscribe to Weekly Newsletter :