मध्य प्रदेश और ओडिशा में फिर लौटी शीतलहर, दक्षिण भारत में बौछारों के साथ वज्रपात की आशंका

असम, मेघालय और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में सुबह और शाम के दौरान घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई है

By Dayanidhi
Published: Friday 03 February 2023
फोटो साभार : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है, अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को शीतलहर के कहर का सामना करना पड़ेगा

वहीं आज यानी तीन फरवरी को असम, मेघालय और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में सुबह और शाम के दौरान वहां रहने वाले लोगों को घने कोहरे से दो चार होना पड़ेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि, दक्षिण श्रीलंका के ऊपर बना दबाव दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ गया है और दो फरवरी को भारतीय समय के अनुसार 23:30 बजे यह कोमोरिन और मन्नार की खाड़ी और श्रीलंका के पश्चिमी तट पर कम दबाव के क्षेत्र में बदलकर कमजोर पड़ गया है।

कोमोरिन और इससे सटे मन्नार की खाड़ी और श्रीलंका के पश्चिमी तट पर भारी कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और इससे संबंधित चक्रवाती प्रसार मध्य-स्तरों तक फैला हुआ है। मौसम विभाग ने इसके दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान धीरे-धीरे कम दबाव वाले क्षेत्र में बदलकर कमजोर पड़ने का अनुमान लगाया है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में बिजली कड़कने तथा गरज के साथ छींटे पड़ने की आशंका जताई है

मौसम विभाग ने तीन फरवरी तक पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का पूर्वानुमान लगाया है और उसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने के बारे में बताया है।

वहीं अगले पांच दिनों के दौरान गुजरात में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान लगाया गया है।

न्यूनतम तापमान में गिरावट देखें तो कल पूर्वी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -5.0 डिग्री सेल्सियस, यानी काफी नीचे दर्ज किया गया।

वहीं पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों, पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों, विदर्भ के कुछ हिस्सों, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

वहीं देश के अधिकतम तापमान में गिरावट की बात करें तो कल तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे काफी कम रहा।

वहीं बिहार के अधिकांश हिस्सों, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और रायलसीमा के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कहां छाया कोहरा?
आज सुबह के समय, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बहुत घना कोहरा देखा गया, वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में मध्यम कोहरा छाया रहा।
कहां रही दृश्यता 100 मीटर या उससे कम?

कहां रही दृश्यता 500 मीटर या उससे कम?
आज सुबह-सुबह, पश्चिम उत्तर प्रदेश के बरेली में दृश्यता 25 मीटर, पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दृश्यता 50 मीटर, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में दृश्यता 100 मीटर दर्ज की गई।

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
मौसम विभाग ने बताया कि कम दबाव के चलते मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र के साथ-साथ दक्षिण तमिलनाडु और कराईकल तटों तथा पश्चिम श्रीलंका तट पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने मौसम संबंधी उपरोक्त गतिविधि को देखते हुए मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, दो फरवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों, केरल और माहे तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई 1 सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, दो फरवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान तमिलनाडु के अतिरमपट्टिनम में 7 सेमी, नागपट्टिनम में 6 सेमी, कराईकल और तंजावुर हर जगह 3 सेमी, टोंडी में 2 सेमी, तिरुच्चिरापल्ली में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां हुई भारी बारिश?
कल, दो फरवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में चूरू (पश्चिम राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, मैंगलोर (तटीय कर्नाटक) में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to Weekly Newsletter :