देश के अधिकतर हिस्सों में चढ़ेगा पारा, बढ़ेगी गर्मी, दक्षिण में तेज हवाओं के साथ बौछारें

11 से 13 अप्रैल के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की गति से तेज सतही हवाएं चलने के आसार हैं

By Dayanidhi
Published: Monday 10 April 2023

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान के धीरे-धीरे तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने के आसार हैं। हालांकि इस दौरान देश के किसी भी हिस्से में लू या हीटवेव चलने की कोई संभावना नहीं है।

अभी तक देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। आने वाले दिनों में देश के मैदानी इलाकों के तापमान में बढ़ोतरी होने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पश्चिम, पूर्व और भारतीय प्रायद्वीप के इलाकों में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की आशंका है। वहीं पश्चिम और मध्य भारत की बात करें तो अगले पांच दिनों के दौरान यहां के अधिकतम तापमान में भी धीरे-धीरे तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं।

आज यानी 10 अप्रैल को केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। ओडिशा में भी आज इसी तरह के मौसम की गतिविधि रहने के आसार हैं।

वहीं दक्षिण भारत में आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखें तो मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान केरल में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई है। वहीं 11 से 13 अप्रैल के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की गति से तेज सतही हवाएं चलने के आसार हैं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, नौ अप्रैल को 8:30 से 5:30 दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल तथा माहे के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कहां हुई चार सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, नौ अप्रैल को 8:30 से 5:30 दौरान केरल के पुनालुर में 1 सेमी बारिश हुई।

कहां चली आंधी?
कल, नौ अप्रैल को 8:30 से 5:30 दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ तथा केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में आंधी चली। मौसम संबंधी इसी तरह की गतिविधि के आज भी जारी रहने के आशंका जताई गई है।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, सुरेंद्रनगर और अहमदाबाद (गुजरात) में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में सीकर (पूर्वी राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to Weekly Newsletter :