अगले 24 घंटों में इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी, जानिए कहां है शीतलहर

दो पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने से उत्तर पश्चिम भारत के मौसम में बदलाव होने की आशंका व्यक्त की गई है

By Dayanidhi
Published: Thursday 23 December 2021
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक उत्तरी पाकिस्तान और निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तरों पर चक्रवाती प्रसार के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके प्रभाव में अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा या बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

आज 23 दिसंबर को ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर चलने की आशंका व्यक्त की गई है।

आज पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि दो पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने से उत्तर पश्चिम भारत के मौसम में बदलाव होने की आशंका है।

मौसम संबंधी उपरोक्त गतिवधियों के चलते 24 और 25 दिसंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की वर्षा या बर्फबारी होने का अनुमान है। वहीं पंजाब और हरियाणा के उत्तरी भागों में हल्की बारिश हो सकती है।

निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तरों पर दक्षिण बांग्लादेश और इससे सटे इलाकों में चक्रवाती प्रसार के चलते अगले 2 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश और अगले 24 घंटों के दौरान असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 5:30 के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा देखा गया।

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज 05:30 बजे के दौरान कैलाशहर में दृश्यता 200 मीटर, दिल्ली (सफदरजंग), पूर्णिया, बरेली और लखनऊ प्रत्येक जगह दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई।

कल कहा चली शीतलहर
कल, ओडिशा के कुछ हिस्सों में, मध्य प्रदेश, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और विदर्भ  के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर महसूस की गई।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल ओडिशा के कई हिस्सों में, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया।

वहीं कल झारखंड और छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा।

कल पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में, गुजरात, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर, झारखंड,सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।  

कल हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा । देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में हिसार (हरियाणा) में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।

कल झारखंड में कई स्थानों पर, ओडिशा, कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर, बिहार, विदर्भ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल अलापुझा (केरल) में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 22 दिसंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल 22 दिसंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान शिलांग में 3 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Subscribe to Weekly Newsletter :