मॉनसून अपडेट: आज अधिकतर राज्यों में गरज के साथ होगी मूसलाधार बारिश, संभल कर रहें

अगले 5 दिनों के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और माहे समेत इन इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल

By Dayanidhi
Published: Friday 08 July 2022

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पाकिस्तान और उससे सटे कच्छ के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे संबंधित चक्रवाती प्रसार मध्य स्तरों तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।

वहीं मॉनसून ट्रफ सक्रिय है और अभी भी अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में बना हुआ है। समुद्र तल से दूर चलने वाली हवाएं दक्षिण महाराष्ट्र तट से उत्तरी केरल तट तक पहुंच रही हैं।

एक चक्रवाती प्रसार दक्षिण ओडिशा से लेकर उत्तर आंध्र प्रदेश के तट पर उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। यह ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकते हुए ऊपरी स्तरों तक फैला हुआ है।

मौसम संबंधी उपरोक्त गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना तथा कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ मूसलाधार बारिश तथा वज्रपात होने के आसार हैं।

वहीं अगले 5 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका जताई गई है।

09 जुलाई को उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा, चंडीगढ़ और दक्षिण राजस्थान में भी मूसलाधार बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

आज 08 जुलाई को कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है, वहीं मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में भी जमकर बरसेंगे बादल।  

आज पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना तथा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं।  

वहीं आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।  

आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मराठवाड़ा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा केरल और माहे में भारी बारिश होने की आशंका है।

आज कहां गिरेगी बिजली तथा कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने, 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक की गति के से चलने वाली हवाओं के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

वहीं आज उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा,

तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु तथा पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात के तटों, उत्तर पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप क्षेत्र, उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं के 65 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने के आसार हैं।

वहीं आज दक्षिण पश्चिम अरब सागर और उससे सटे पश्चिम मध्य अरब सागर, अरब सागर के मध्य भागों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे से लेकर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

पूर्व मध्य अरब सागर और कर्नाटक, महाराष्ट्र के तटों, दक्षिण गुजरात तट, कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 07 जुलाई को 8:30 से 5:30 के दौरान कोंकण और गोवा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों, केरल और माहे, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और तटीय आंध्र प्रदेश  और यनम में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई भारी बारिश
कल 07 जुलाई को 8:30 से 5:30 के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ, विदर्भ, कोंकण और तटीय कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां हुई 2 सेमी या उससे अधिक बारिश
कल 07 जुलाई को 8:30 से 5:30 के दौरान  माथेरान में 9 सेमी, महाबलेश्वर में 8 सेमी,  शिराली, ओखा और मैंगलोर प्रत्येक जगह 7 सेमी, कारवार, सीएसएमटी (मुंबई) में  6 सेमी, सायन (मुंबई) जैसलमेर, महुवा और कुन्नूर प्रत्येक जगह 5 सेमी,  द्वारका और होनावर  प्रत्येक जगह 4 सेमी, कोलाबा, राजकोट, केशोद, दीव, दमन, गोवा, गुना, पलक्कड़, वालपराई, करीपुर और कोझिकोड प्रत्येक जगह 3 सेमी, भुवनेश्वर, संबलपुर, अमरेली, बॉम्बे, खम्मम, दहानू, सेलम और गोपालपुर  प्रत्येक जगह 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी
कल 07  जुलाई को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, असम और मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों,  तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, ओडिशा, मध्य प्रदेश और विदर्भ में बौछारों के साथ आंधी चली। आज 5:30 बजे के दौरान भी मौसम की इसी तरह की गतिविधि की आशंका जताई गई है।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल गंगानगर (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
कल देश के मैदानी इलाकों में खरगोन (पश्चिम मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to Weekly Newsletter :