मौसम अपडेट: 5वीं बार सबसे देरी से हुई मॉनसून की वापसी

आज तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, कर्नाटक और तमिलनाडु समेत इन इलाकों में बिजली गिरने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है।

By Dayanidhi
Published: Monday 25 October 2021
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग के मुताबिक आज 25 अक्टूबर को पूरे देश से दक्षिण, पश्चिम मॉनसून की वापसी हो चुकी है। साथ ही साथ आज से भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप में पूर्वोत्तर मॉनसून की शुरुआत भी हो चुकी है। दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई के चलते देश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा की गतिविधियों में उल्लेखनीय कमी दिखाई दी है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण,पश्चिम मॉनसून 2021 की वापसी की तुलना 1975 से 2020 की अवधि से की गई है। तुलना से पता चलता है कि 2021 के दौरान पूरे देश से दक्षिण,पश्चिम मॉनसून की वापसी 5वीं बार सबसे देरी से हुई है। 

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और भारत के दक्षिण पूर्वी प्रायद्वीप के निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तरों में उत्तर पूर्वी हवाओं के चलने का अनुमान है। इस प्रभाव के चलते अगले 5 दिनों के दौरान केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा हल्की से भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं 25 और 26 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तथा 26 अक्टूबर को केरल और माहे में भी बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।  

आज कहां गिरेगी बिजली, कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, लक्षद्वीप, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल, 24 अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान हिमाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश स्थानों पर, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद और पंजाब में कई स्थानों पर, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, लक्षद्वीप, केरल और माहे में अलग-अलग जगहों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल, 24 अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान कोडैकानल में 4 सेमी, सोलन, चंडीगढ़ और मदुरै हर जगह 3 सेमी, चित्रदुर्ग, डायमंड हार्बर, कार निकोबार और नन्कोव्री प्रत्येक जगह 2 सेमी, अंबाला में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 24 अक्टूबर को 8:30 के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज हवा चली तथा गरज के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार हैं।

कल कहां दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान
कल, टोंडी (तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल) में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कल कहां दर्ज किया गया सबसे कम तापमान
कल, देश के मैदानी इलाकों में मंडला (पूर्वी मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Subscribe to Weekly Newsletter :