बागवानी उत्पादन में हुआ 3.76 फीसदी का इजाफा, 2022-23 में 35 करोड़ टन होने का अनुमान

सब्जियों का उत्पादन पिछले वर्ष के 200.45 मिलियन टन की तुलना में, 4.34% की वृद्धि के साथ, वर्ष 2021-22 में 209.14 मिलियन टन हुआ।

By Vivek Mishra

On: Tuesday 27 June 2023
 

वर्ष 2021-22 में कुल बागवानी उत्पादन रिकॉर्ड 34.718 करोड़ टन हुआ है, जो वर्ष 2020-21 के उत्पादन से 1.258 करोड़ टन (3.76%) अधिक है। वर्ष 2022-23 में कुल बागवानी उत्पादन रिकॉर्ड 35.087 करोड़ टन होने का (प्रथम अग्रिम) अनुमान है, जो 2021-22 (अंतिम) की तुलना में 0.369 करोड़ टन की वृद्धि (1.06% अधिक) है।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय राज्यों/संघ राज्‍य क्षेत्रों एवं अन्य सरकारी स्रोत एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर संकलित, बागवानी फसलों के क्षेत्र व उत्पादन के संबंध में वर्ष 2021-22 के अंतिम आंकड़े और वर्ष 2022-23 के प्रथम अग्रिम अनुमान जारी किए हैं।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इसे रिकॉर्ड उत्पादन बताया है।

बागवानी फसलों के क्षेत्र व उत्पादन के संबंध में वर्ष 2021-22 (अंतिम आंकड़े) की मुख्य बातें-

  • वर्ष 2021-22 में कुल बागवानी उत्पादन रिकॉर्ड 347.18 मिलियन टन हुआ, जो वर्ष 2020-21 के उत्पादन से लगभग 12.58 मिलियन टन (3.76%) अधिक है।
  • वर्ष 2021-22 में फलों का उत्पादन 107.51 मिलियन टन हुआ, जबकि वर्ष 2020-21 में 102.48 मिलियन टन का उत्पादन हुआ था।
  • सब्जियों का उत्पादन पिछले वर्ष के 200.45 मिलियन टन की तुलना में, 4.34% की वृद्धि के साथ, वर्ष 2021-22 में 209.14 मिलियन टन हुआ।
  • वर्ष 2021-22 में प्याज का उत्पादन 31.69 मिलियन टन हुआ, जबकि वर्ष 2020-21 में 26.64 मिलियन टन का उत्पादन हुआ था।
  • वर्ष 2021-22 में आलू का उत्पादन 56.18 मिलियन टन हुआ, जो इसके गत वर्ष करीब इतना ही था।

वर्ष 2022-23 (प्रथम अग्रिम अनुमान) की मुख्य बातें-

  • वर्ष 2022-23 में कुल बागवानी उत्पादन 350.87 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो 2021-22 (अंतिम) की तुलना में लगभग 3.69 मिलियन टन (1.06% अधिक) की वृद्धि है।
  • फलों, सब्जियों, मसालों, फूलों, सुगंधित और औषधीय पौधों और वृक्षारोपण फसलों के उत्पादन में पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि का अनुमान है।
  • फलों का उत्पादन वर्ष 2021-22 में 107.51 मिलियन टन की तुलना में 107.75 मिलियन टन होने का अनुमान है।
  • सब्जियों का उत्पादन 212.53 मिलियन टन होने का अनुमान है, जबकि वर्ष 2021-22 में 209.14 मिलियन टन था।
  • प्याज का उत्पादन पिछले वर्ष के 31.69 मिलियन टन की तुलना में 31.01 मिलियन टन होने का अनुमान है।
  • आलू का उत्पादन 59.74 मिलियन टन होने का अनुमान है, जबकि वर्ष 2021-22 में यह 56.18 मिलियन टन था।
  • टमाटर का उत्पादन वर्ष 2021-22 में 20.69 मिलियन टन की तुलना में 20.62 मिलियन टन होने का अनुमान है।
  • सुगंधित व औषधीय पौधों का उत्पादन वर्ष 2021-22 में 664 हजार टन की तुलना में 680 हजार टन होने का अनुमान है।

कुल बागवानी

2020-21
(
अंतिम)

2021-22(अंतिम)

2022-2023
(
प्रथम अग्रिम अनुमान)

क्षेत्रफल (मिलियन हेक्टेयर में)

27.48

28.04

28.28

उत्पादन (मिलियन टन में)

334.60

347.18

350.87

Subscribe to our daily hindi newsletter