कोरोना अपडेट: 17वें स्थान पर पहुंचा पंजाब और 18वें पर केरल, तमिलनाडु दूसरे स्थान पर पहुंचा

पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 2739 नए मामले सामने आये है। जबकि तमिलनाडु में 1458, दिल्ली में 1320 और कर्नाटक में 378 नए मरीज मिले हैं 

By Lalit Maurya

On: Sunday 07 June 2020
 
राजधानी दिल्ली में मदर डेरी पर फिजिकल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते लोग। फोटो: विकास चौधरी

अब तक महाराष्ट्र में 82,968 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहां संक्रमण का पहला मामला 10 मार्च को सामने आया था। तब से लेकर लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिनमें से 37,390 ठीक हो चुके हैं। आइए ग्राफ के माध्यम से समझते हैं कि किस राज्य में कब कितने मामले सामने आए।

कहां कब सामने आये कितने मामले

स्रोत: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार

यदि देश में संक्रमण की बात करें तो दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है, जहां अब तक 30,152 मामले सामने आ चुके हैं| तीसरे नंबर पर राजधानी दिल्ली है जहाँ अब तक 27,654 मामले सामने आ चुके हैं| गुजरात में भी अब तक संक्रमण के करीब 19,592 मामले सामने आ चुके हैं| जबकि उनमें से 13,316 मरीज ठीक हो चुके हैं| गौरतलब है कि गुजरात में पहला मामला 20 मार्च को सामने आया था|

पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र (2,739) में सामने आये हैं| जबकि तमिलनाडु (1458), दिल्ली (1320), गुजरात (498), पश्चिम बंगाल (435), राजस्थान (247), मध्यप्रदेश (232) और असम में 244 मामले सामने आये हैं| वहीं दूसरी और अंडमान निकोबार द्वीप समूह, मेघालय, पुडुचेरी और उत्तरप्रदेश में कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है|

जबकि पांचवे स्थान पर राजस्थान हैं जहां अब तक 10,331 मामले सामने आ चुके हैं| इसके बाद उत्तरप्रदेश (9,733), मध्यप्रदेश (9228), पश्चिम बंगाल (7738), कर्नाटक (5213), बिहार (4,915), आंध्रप्रदेश (4,510) का नंबर आता है| देश भर में 119,292 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। 

अधिक जानकारी के लिए कोरोना लाइव ट्रैकर पर जाएं 

Subscribe to our daily hindi newsletter