कोरोना लाइव ट्रैकर: 24 घंटे में सामने आये 1383 नए मामले, 50 की मौत

भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 19984 हो चुकी है। जबकि 640 लोग इस महामारी की भेंट चढ़ चुके है

By Lalit Maurya

On: Tuesday 21 April 2020
 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 22 अप्रैल 2020 सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में मौजूदा मरीजों की संख्या बढ़कर 19,984 पर पहुंच चुकी है। जिनमें 77 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इस संक्रमण से अब तक 640 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में 1,383 नए मामले सामने आये हैं और 50 लोगों की मौत हुई। जबकि देश भर में 3,869 मरीज ठीक हो चुके हैं, वहीं एक विदेशी नागरिक अपने देश वापस जा चुका है। 

यदि देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात करें तो अब तक महाराष्ट्र में 5,218 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि गुजरात में 2178, तमिलनाडु में 1,596, राजस्थान में 1,659, तेलंगाना में 928, मध्यप्रदेश में 1,552 और दिल्ली में 2,156 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 

 

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए मानचित्र पर अपने राज्य के नक्शे पर क्लिक करें: 


कब सामने आए कितने मामले

 

स्रोत: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, अंतिम आंकड़ें दिनांक 22 अप्रैल 2020, सुबह 8:00 बजे 

Subscribe to our daily hindi newsletter