चक्रवात: छत्तीसगढ़ पर बने डिप्रेशन के चलते इन हिस्सों में तूफानी हवाओं के साथ भयंकर बारिश का अलर्ट जारी

डिप्रेशन के लगभग उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान धीरे-धीरे कमजोर पड़ने का अनुमान है

By Dayanidhi

On: Monday 12 September 2022
 

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ पर बना दबाव या डिप्रेशन पिछले 06 घंटों के दौरान 18 किमी प्रति घंटे की गति के साथ लगभग उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है। आज 12 सितंबर को 05:30 बजे यह दक्षिण छत्तीसगढ़ और आसपास के दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश और विदर्भ के उत्तर के पास केंद्रित था। यह गोंदिया (विदर्भ) से लगभग 95 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व और सिवनी (मध्य प्रदेश) से 185 किमी दक्षिण-पूर्व में।

इसके लगभग उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान धीरे-धीरे कमजोर पड़ने का अनुमान है।

मौसम  विभाग ने बताया की अवसाद या डिप्रेशन के चलने आज 12 सितंबर को विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, ओडिशा के अधिकतर इलाकों तथा तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में भयंकर बारिश होने के आसार हैं

वहीं 13 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, छत्तीसगढ़, ओडिशा और विदर्भ के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है।

तूफानी हवाओं की चेतावनी
आज 12 सितंबर को उत्तर पश्चिम और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तरी आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर और उत्तरी आंध्र प्रदेश और 13 सितंबर को ओडिशा तट पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार में तब्दील होने के आसार है।

समुद्र की स्थिति
12 सितंबर को उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर और 13 सितंबर को उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहने के आसार हैं।

Source : IMD

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज गोवा, महाराष्ट्र के तटों, पूर्व-मध्य अरब सागर से सटे, बंगाल की उत्तर-पश्चिम खाड़ी और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ उत्तर आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के तट पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का पूर्वानुमान है।

वहीं आज दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य अरब सागर, सोमालिया तट के साथ-साथ, पूर्व-मध्य अरब सागर के मध्य भागों, मन्नार की खाड़ी, दक्षिण तमिलनाडु तट, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण तटीय ओडिशा में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार मैं तब्दील होने की आशंका है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

Subscribe to our daily hindi newsletter