चक्रवाती तूफान 'तेज': महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तूफानी हवाओं के साथ हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान को देखते हुए लोगों के लिए मौसम संबंधी चेतावनियां जारी की हैं

By Dayanidhi

On: Thursday 19 October 2023
 
स्रोत : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व और निकटवर्ती पूर्व-मध्य अरब सागर पर जारी है, इससे संबंधित चक्रवाती प्रसार मध्य स्तरों तक फैला हुआ है।

इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम और निकटवर्ती पश्चिम-मध्य अरब सागर पर अच्छी तरह कम दबाव के क्षेत्र में बदलने का अनुमान है। इसके 21 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पश्चिम और निकटवर्ती पश्चिम-मध्य अरब सागर पर एक डिप्रेशन या अवसाद में तब्दील होने का पूर्वानुमान है।

वहीं, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे अंडमान सागर पर बन चक्रवाती प्रसार अब दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर बना गया है। यह औसत समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।

इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने का अनुमान है और इसके प्रभाव से अगले 48 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका जताई गई है।

वहीं, एक ट्रफ रेखा उपरोक्त चक्रवाती प्रसार से होते हुए दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी से लेकर श्रीलंका के कोमोरिन क्षेत्र तक जा रही है जो समुद्र तल से औसतन 3.1 किमी ऊपर तक फैली हुई है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त चक्रवाती प्रसार और कम दबाव को देखते हुए मौसम संबंधी निम्नलिखित चेतावनियां जारी की हैं :
आज, 19 अक्टूबर को लक्षद्वीप के इलाकों में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं। वहीं 20 अक्टूबर को 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं की गति के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

19 अक्टूबर को दक्षिण-पूर्व अरब सागर में 35 से 45 किमी प्रति घंटे से लेकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाओं के चलने के आसार हैं। इन हवाओं की रफ्तार के धीरे-धीरे बढ़ने की आशंका है।

20 अक्टूबर को 40 से 50 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। वहीं 21 अक्टूबर को 45 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं।

वहीं आज, 19 अक्टूबर को पूर्वी मध्य अरब सागर में 35 से 45 किमी प्रति घंटे से लेकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाओं के चलने की आशंका है।

20 अक्टूबर को 40 से 50 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं। 21 अक्टूबर को तूफानी हवाओं के 45 से 55 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 65 किमी प्रति घंटे और 22 और 23 अक्टूबर को 50 से 60 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे होने की आशंका है।

आज, 19 अक्टूबर को पश्चिम मध्य अरब सागर में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं। वहीं, 20 अक्टूबर को तूफानी हवाओं की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।

इन तूफानी हवाओं के धीरे-धीरे बढ़कर 21 अक्टूबर को 45-55 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे और 22 और 23 अक्टूबर को 50 से 60 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे में तब्दील होने की आशंका व्यक्त की गई है।

वहीं, 20 अक्टूबर को दक्षिण पश्चिम अरब सागर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं। 21 से 23 अक्टूबर के दौरान तूफानी हवाओं के धीरे-धीरे बढ़कर 45-55 किमी प्रति घंटे से लेकर 65 किमी प्रति घंटे में तब्दील होने की आशंका है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त तूफानी हवाओं को देखते हुए मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

चक्रवाती तूफान के दुष्प्रभाव के कारण मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में रात का तापमान लुढ़ककर 22 से 23 डिग्री सेल्सियस होने के आसार हैं।

चक्रवाती तूफान 'तेज' के कारण मुंबई से सटे पुणे में भी तापमान में कमी का अनुभव होगा, मौसम का पूर्वानुमान है कि, 22-25 अक्टूबर के आसपास तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दूसरी ओर, दक्षिण कोंकण में चक्रवात के कारण बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है, चक्रवात के तट से टकराने के बाद महाराष्ट्र के मुंबई, गोवा, पुणे व आसपास के इलाकों में तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। 

Subscribe to our daily hindi newsletter