चक्रवाती तूफान आसनी पड़ा कमजोर, तटीय इलाकों में भारी वर्षा की आशंका

10 मई की शाम से तटीय ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों के अलग-अलग हिस्सों में भारी वर्षा के आसार हैं

By Dayanidhi

On: Monday 09 May 2022
 

मौसम विभाग के मुताबिक खतरनाक चक्रवाती तूफान 'आसानी' जिसे ‘आसनी’ भी कहा जाता है, यह दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर पिछले 6 घंटों के दौरान 25 किमी प्रति घंटे की गति के साथ यह पश्चिम, उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है।

यह पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण बंगाल की खाड़ी के पास, कार निकोबार (निकोबार द्वीप समूह) के पश्चिम, उत्तर-पश्चिम से लगभग 870 किमी, पोर्ट ब्लेयर (अंडमान) से 730 किमी पश्चिम उत्तर-पश्चिम में द्वीप, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 550 किमी दक्षिण-पूर्व और पुरी (ओडिशा) से 680 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में केंद्रित है।

इसके 10 मई तक उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और उत्तर आंध्र प्रदेश और ओडिशा तटों से पश्चिम-मध्य और बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी तक पहुंचने के बहुत अधिक आसार हैं। इसके बाद, इसके उत्तर, उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ने और ओडिशा तट से दूर बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी की ओर बढ़ने की की आशंका जताई गई है। अगले 48 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।

10 मई की शाम से तटीय ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों के अलग-अलग हिस्सों में भारी वर्षा के साथ कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

11 मई को तटीय ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ इलाकों में भारी वर्षा की आशंका जताई गई है

12 मई को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और इसके कुछ हिस्सों में भारी बारिश आसार जताए गए हैं।

आसनी के पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना के तटीय जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ 10 से 13 मई तक पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

Source : IMD

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी

मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे 9 मई को बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में, 9 और 10 को पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में और 10 मई से 12 मई तक बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं। साथ ही मौसम विभाग ने जो भी समुद्र में मछली पकड़ने गए हैं उन्हें तट पर लौटने की सलाह दी है।

Subscribe to our daily hindi newsletter