प्लास्टिक रीसाइक्लिंग का मतलब इसका अंत नहीं है: अध्ययन

प्लास्टिक रीसाइक्लिंग पर्यावरण के लिए फायदेमंद है, मुख्य रूप से यदि सहायक सामग्री, नई सामग्री की जगह लेती है, जिससे प्लास्टिक उत्पादन से होने वाले सीओ2 उत्सर्जन को रोका जा सकता है।

By Dayanidhi

On: Wednesday 23 February 2022
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

आज कल दुनिया भर में प्लास्टिक का प्रचलन बढ़ गया है। अध्ययन के मुताबिक नए लास्टिक को उत्पादित  करने की अत्यधिक दर बहुत कम हो सकती है, यदि रीसायकल किए गए लास्टिक का उपयोग किया जाए।

वर्तमान में प्लास्टिक का रीसायकल या पुनर्चक्रण चलन में है। मैग्डेलेना क्लॉट्ज़ ने बताया कि ज्यूरिख होंग और श्वामेंडेन में एक नगरपालिका पायलट परियोजना के तहत देखा गया कि प्लास्टिक पैकेजिंग का कचरा चारों और बिखरा पड़ा था, यहां तक कि लोग अपने प्लास्टिक कचरे को फेंकने के लिए आस-पड़ोस से भी आ रहे थे।

रीसायकल की यह इच्छा अक्सर इस विश्वास पर आधारित होती है कि रीसायकल की सामग्री हमारे उपभोग के पर्यावरणीय प्रभाव की भरपाई कर सकती है। लेकिन इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए, रीसायकल की गई सामग्री को प्राथमिक संसाधनों में काफी हद तक बदलना होगा।

अध्ययनकर्ता ने कहा कि हम प्लास्टिक और इसमें उपयोग की जाने वाली अधिकांश अन्य सामग्रियों से बहुत दूर हैं। वर्तमान में स्विट्जरलैंड में उपयोग किए जाने वाले सामान दस लाख टन से थोड़ा अधिक प्लास्टिक में से केवल 7 प्रतिशत ही रीसायकल कचरे से बने होते हैं। अगर हम प्रणाली में कोई बदलाव नहीं करते हैं, तो रीसायकल प्लास्टिक भविष्य में भी केवल नई सामग्री को कुछ हद तक ही बदल पाएगा।

वर्तमान स्थिति

प्लास्टिक रीसाइक्लिंग को बढ़ाने का एक स्पष्ट तरीका अलग से अधिक कचरा एकत्र करना है। स्विट्जरलैंड में स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर इस लक्ष्य के साथ वर्तमान में कई पहलें की गई हैं। कई घरों से मिश्रित प्लास्टिक को एकत्र करने का उद्देश्य रखा गया है, जिसके लिए अभी भी कोई राष्ट्रव्यापी रीसाइक्लिंग प्रणाली नहीं है। जिनमें से अधिकांश का उपयोग वर्तमान में ऊर्जा के लिए किया जाता है, जिसका अर्थ है कि यह भस्म हो जाता है।

प्लास्टिक को रीसायकल करने वाले संगठन ‘माइग्रोस’ ने बताया कि वे प्लास्टिक पैकेजिंग के लिए मिश्रित प्रणाली भी पेश करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे इसके विपरीत, लंबे समय से पीईटी पेय की बोतलें और अन्य प्लास्टिक की बोतलें जमा कर रहे हैं।  

लेकिन प्लास्टिक अत्यधिक साफ दिखने वाले पैकेजिंग क्षेत्र में अधिक उपयोग किया जाता है। इसके अलावा प्लास्टिक का उपयोग खिड़की के फ्रेम, वैक्यूम क्लीनर, कारों, साइलो रैपिंग फिल्मों और टी-शर्ट में भी किया जाता है। इन उत्पादों के कचरे को भी रीसाइक्लिंग या पुनर्नवीनीकरण किया जाता है, कुछ मामलों में तो इसकी मात्रा काफी अधिक होती है। फिर भी 2017 में स्विट्जरलैंड में बनाए गए कुल 790,000 मीट्रिक टन प्लास्टिक कचरे में से केवल 9 प्रतिशत को ही रीसायकल किया गया था।

प्लास्टिक जमा करने से  रीसाइक्लिंग दर बढ़ती है

कम रीसाइक्लिंग दर के कारण कुछ प्लास्टिक कचरे को अलग से इकट्ठा करना बहुत मुश्किल होता है। लगभग 20 प्रतिशत कचरे का अलग से संग्रह किया जाता है, आधे से अधिक छंटाई और रीसायकल प्रक्रियाओं में गायब हो जाता है, जो घरों से मिश्रित प्लास्टिक पैकेजिंग के लिए भी सही है।

मैग्डेलेना क्लॉट्ज़ ने कहा कि एक वैज्ञानिक के रूप में, मैं जानना चाहता था कि भविष्य में रीसाइक्लिंग दर को किस हद तक बढ़ाया जा सकता है। हमने हाल ही में सामग्री के अधिकता के विश्लेषण का उपयोग करके इस प्रश्न की जांच की। ऐसा करने के लिए, हमने 2017 में एकत्र किए गए प्लास्टिक के टुकड़ो के जमा करने की दरों को बढ़ाकर 80 प्रतिशत कर दिया था। यह एक ऐसी दर जो पहले से ही पीईटी बोतलों, कागज या एल्यूमीनियम के लिए हासिल की जा रही है।

जमा करने की बढ़ी हुई दरों और अन्यथा अपरिवर्तित प्रक्रियाओं के साथ, हम पुरे रीसायकल करने की दर को 23 प्रतिशत तक बढ़ाने में सफल रहे। हालांकि अभी भी यह बहुत कम है, लेकिन यह मौजूदा रीसाइक्लिंग दर से दोगुनी से भी अधिक है।

पर्यावरण के लिए सीमित महत्व

लेकिन 23 प्रतिशत रीसाइक्लिंग दर अंततः हमारे लिए क्या मायने रखती है? पारिस्थितिक दृष्टिकोण से, प्लास्टिक रीसाइक्लिंग पर्यावरण के लिए फायदेमंद है। मुख्य रूप से अगर सहायक सामग्री, नई सामग्री की जगह लेती है, जिससे प्लास्टिक उत्पादन से होने वाले सीओ2 उत्सर्जन को रोका जा सके। हमारे विश्लेषणों के अनुसार, यह संभवत: केवल आंशिक रूप से संभव होगा जब एक जमा करने की व्यवस्था मजबूत होने के साथ प्रणाली में अतिरिक्त परिवर्तन न किए जाएं।

विभिन्न प्रकार के प्लास्टिक में पॉलिमर चेन और एडिटिव्स होते हैं जिन्हें लगभग कई तरीकों से जोड़ा जा सकता है। क्योंकि कई लाख अपशिष्ट अंशों को अलग-अलग रीसायकल करना संभव नहीं है, कई को एक साथ रीसायकल किया जाता है। हालांकि उन्हें एक साथ मिलाने से दूसरे दर्जे के प्लास्टिक में मूल प्लास्टिक की तुलना में गुण भिन्न होते हैं। इसका मतलब यह है कि रीसायकल का उपयोग आमतौर पर कुछ उत्पादों ही किया जा सकता है। इसलिए रीसायकल की कुल मात्रा जो मुख्य सामग्री को बदल सकती है वह सीमित है।

दूसरे दर्जे की सामग्री की सीमित क्षमता को ध्यान में रखते हुए, हमारे मॉडल ने दिखाया कि लगभग 75 प्रतिशत रीसायकल मुख्य प्लास्टिक की जगह ले सकता है। यह सैद्धांतिक रूप से संभावित रीसायकल दर को 23 प्रतिशत से घटाकर केवल 17 प्रतिशत की वास्तविक रूप से प्राप्त करने योग्य रीसायकल दर कर देता है। 2017 में सहायक सामग्री की मात्रा अभी भी उत्पादन में पूरी तरह से रीसायकल की जा सकती है क्योंकि वे बहुत कम थे। हालांकि अगर हम प्लास्टिक रीसाइक्लिंग को बढ़ाते हैं, तो यह बदल सकता है।

हमें यह भी सोचने की जरूरत है कि रीसायकल किए गए प्लास्टिक का उपयोग कैसे किया जाए

अध्ययनकर्ता ने कहा अपने काम में, मैं बार-बार यह देखता हूं कि रीसायकल पर अधिकांश अध्ययन और नीतिगत लक्ष्य इस मुद्दे को मुश्किल से स्वीकार करते हैं कि दूसरे दर्जे के प्लास्टिक का उपयोग कैसे किया जाए।

यहां तक कि 2025 तक सभी प्लास्टिक पैकेजिंग के आधे हिस्से को रीसायकल करने का यूरोपीय संघ का लक्ष्य एकतरफा रीसायकल कर के उत्पादन पर केंद्रित है। इससे होने वाले पर्यावरणीय फायदों का अधिक आकलन हो सकता है, क्योंकि वास्तव में, अतिरिक्त रीसाइक्लिंग केवल अतिरिक्त उत्पादों में उपयोग हो सकता है और इस प्रकार खपत में इसकी वृद्धि हो सकती है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में, मुझे उम्मीद है कि पर्यावरण की दृष्टि से प्लास्टिक रीसाइक्लिंग की फायदेमंद होने की संभावना कम होगी, बशर्ते हम केवल अधिक कचरा एकत्र करें और रीसाइक्लिंग मार्गों और उत्पाद डिजाइन को न बदलें।

अध्ययनकर्ता ने कहा कि वे यह नहीं कह रहे हैं कि प्लास्टिक रीसाइक्लिंग के लायक नहीं है। यह ऊर्जा और सीओ2 उत्सर्जन बचाता है, हानिकारक वैकल्पिक निपटान मार्गों से बचता है और संसाधनों का संरक्षण करता है। लेकिन केवल एकत्र करने वाली जगह को भरना या किसी वाहन को उसके जीवन चक्र के अंत में नष्ट करना इन पर्यावरणीय फायदों की गारंटी नहीं दे सकता है।

वास्तव में इन पारिस्थितिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए, हमें उन प्लास्टिक के कचरे को भी छांटना चाहिए जिन्हें हम अधिक सटीक रूप से एकत्र करते हैं और उत्पादों को डिजाइन करते हैं। जहां संभव हो रीसाइक्लिंग के दौरान मिश्रण से बचने के लिए प्लास्टिक अधिकतर एक जैसा हो। यह उत्पादन प्रक्रिया में मुख्य प्लास्टिक को तेजी से बदलने के लिए रीसाइक्लिंग के मार्ग को प्रशस्त करेगा। यह अध्ययन साइंस डायरेक्ट नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

Subscribe to our daily hindi newsletter