पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती प्रसार के कारण हिमालयी इलाकों में बर्फबारी, दक्षिण में भारी बारिश

24 और 25 अक्टूबर को ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गंगा के कुछ इलाकों में गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने तथा वज्रपात की आशंका जताई गई है

By Dayanidhi

On: Friday 21 October 2022
 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बंगाल की उत्तरी खाड़ी के शेष हिस्सों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और यनम, बंगाल की मध्य खाड़ी के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

दक्षिण-पूर्व अरब सागर और उससे सटे केरल तट के मध्य स्तरों पर फैले चक्रवाती प्रसार और पश्चिमी विक्षोभ के मध्य-स्तरों पर पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में सक्रिय होने से मौसम पर इसके असर पड़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए आज यानी 21 अक्टूबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका जताई है

आज यानी 21 अक्टूबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश या बर्फबारी होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

21 और 22 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश होने तथा बिजली गिरने के आसार हैं।  

वहीं 21 से 23 अक्टूबर के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तथा  केरल और माहे में गरज के साथ बादलों के जमकर बरसने का अनुमान लगाया गया है।

21 से 23 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश इलाकों में हल्की से भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

वहीं 24 और 25 अक्टूबर को ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गंगा के कुछ तटीय इलाकों में गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने तथा वज्रपात की आशंका जताई गई है।

आज कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें तथा कहां होगा वज्रपात
आज मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल तथा केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा वज्रपात होने के आसार हैं

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज दक्षिण पूर्व अरब सागर और केरल तट, लक्षद्वीप, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी में 40 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका है।

वहीं आज अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण बंगाल की खाड़ी में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज तूफानी हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने के आसार हैं।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने का सुझाव दिया है।

Source : IMD

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 20 अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अधिकांश इलाकों, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप के कई हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल इसी दौरान केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग इलाकों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई 1 सेमी या उससे अधिक बारिश
कल 20 अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान बनिहाल, काजी गुंड और वालपराई प्रत्येक जगह 3 सेमी,  कोकरनाग, बदरवाह, बटोटे और बगलकोट प्रत्येक जगह 2 सेमी, पहलगाम, श्रीनगर, पुणे, महाबलेश्वर, कोचीन, तिरुप्पत्तुर, मदुरै और कोडईकनाल प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी
कल 20 अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और  कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा, केरल, तमिलनाडु और तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में बौछारों के साथ आंधी चली। आज 5:30 बजे के दौरान भी मौसम की इसी तरह की गतिविधि की आशंका जताई गई है।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल, देश के मैदानी इलाकों में फलोदी (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
कल, देश के मैदानी इलाकों में मंडला (पश्चिम मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to our daily hindi newsletter