दो पश्चिमी विक्षोभों के एक साथ सक्रिय होने से, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के मौसम में होगा बदलाव

आज देश के इन हिस्सों में बिजली गिरने तथा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 50 किमी प्रति घंटे की गति में तब्दील होने की आशंका है।

By Dayanidhi

On: Tuesday 08 March 2022
 
फोटो : विकिमीडिया कॉमन्स

पश्चिमी विक्षोभ मध्य ट्रोपास्फेरिक स्तरों में एक ट्रफ के रूप में जारी है। इसके चलते एक चक्रवाती प्रसार दक्षिण राजस्थान और इससे सटे निचले ट्रोपास्फेरिक स्तरों पर बना हुआ है।

मौसम संबंधी उपरोक्त गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद तथा हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा या बर्फबारी होने की आशंका जताई है। वहीं उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

आज मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा ओले गिरने के आसार हैं।

वहीं आज पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण पूर्व राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों, गुजरात, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, दक्षिण तमिलनाडु, जम्मू और कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों,लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बिजली गिरने तथा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 50 किमी प्रति घंटे की गति में तब्दील होने की आशंका है।

आज यानी 08 मार्च की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होकर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के मौसम को प्रभावित करने के आसार हैं। इसके प्रभाव में 09 मार्च को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद तथा हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा या बर्फबारी हो सकती है।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल असम और मेघालय के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया।

वहीं कल नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ, कोंकण और गोवा के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस काफी ऊपर रहा।  

कल तटीय कर्नाटक के अधिकांश इलाकों, गुजरात के कई हिस्सों, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहा। कल रायलसीमा के कई हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।

वहीं कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कल देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश भर के नलगोंडा (तेलंगाना) में अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक
कल पंजाब के कई हिस्सों, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।

वहीं कल गुजरात और मराठवाड़ा के कई हिस्सों, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, राजस्थान, विदर्भ, असम और मेघालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।  

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।  

वहीं कल पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, बिहार और रायलसीमा के कुछ हिस्सों, ओडिशा, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कल देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में अजमेर (पूर्वी राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Source : IMD

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 07 मार्च को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कई हिस्सों तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ इलाकों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी बारिश हुई
कल 07 मार्च को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद,  कुपवाड़ा और गुलमर्ग प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी
कल 07 मार्च को 8:30 से 5:30 के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश और केरल के अलग-अलग हिस्सों में आंधी चली।

Subscribe to our daily hindi newsletter